ड्रेस से लेकर फुटवेयर तक, इन बातों पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट-सोशल मीडिया पर जमकर बना मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर दो मौकों पर बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। दोनों बार एक्ट्रेस को आउटफिट्स के चुनाव को लेकर ट्रोल किया गया।

Alia Bhatt Troll for outfits Dress
आलिया भट्ट 
मुख्य बातें
  • आउटफिट्स के चुनाव को लेकर ट्रोल का शिकार हो चुकी हैं आलिया भट्ट
  • ड्रेस और फुटवेयर को लेकर सोशल मीडिया पर बना मजाक
  • रणबीर से रिलेशनशिप और ब्रह्मास्त्र फिल्म को लेकर भी चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस

मुंबई: ब्रह्मास्त्र फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते दिनों कई अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रही हैं। कभी एक्ट्रेस को रणबीर कपूर के साथ स्पॉट किया जाना सोशल मीडिया फैंस के बीच चर्चा का विषय बनता है तो कभी एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्ट्स सुर्खियां बटोरते हैं लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। अभिनेत्री अपने आउटफिट्स को लेकर बीते कुछ दिनों में ट्रोलिंग का बुरी तरह से शिकार हुई हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स किसी भी ईवेंट के लिए ड्रेस का चुनाव बहुत सोच समझकर करते हैं। अभिनेत्रियों के लिए उनकी टीम आउटफिट चुनते हुए ग्लैमर का ध्यान तो रखती ही है लेकिन साथ ही अनोखे किस्म के कपड़ों का चलने भी बीते कुछ सालों में देखने को मिला है जोकि स्टार्स को सुर्खियों में लाने की वजह बनता है। कई बार ऐसे प्रयोग फिल्मी सितारों पर भारी भी पड़ जाते हैं और वह मजाक के पात्र बनकर रह जाते हैं।

बीते दिनों आलिया भट्ट के साथ ऐसा कई बार हुआ, जिनमें से हम खासकर दो मौकों का जिक्र यहां करने जा रहे हैं जब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

सोशल मीडिया पर आलिया की एक क्लिप सामने आई थीं जिसमें एक्ट्रेस को हरे रंग की एक ड्रेस में देखा जा सकता है लेकिन इस दौरान मौके पर मौजूद फैंस और मीडिया का ध्यान अभिनेत्री के फुटवेयर पर गया जोकि कुछ अनोखे ढंग से डिजायन किए गए थे। क्लिप देखने पर लगता है मानो प्लास्टिक को फुटवेयर पर बांधा गया है, बस फिर क्या था वीडियो आते ही आलिया इंटरनेट पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

दूसरी क्लिप रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' के प्रीमियर के समय की है। आलिया ने इस दौरान खास ढंग से डिज़ायन की गई काले रंग की ऐसी ड्रेस पहनी थी, जिसे देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका मजाक बनाया और कुछ ने तो इस ड्रेस में आलिया भट्ट की तुलना 'अंदाज अपना अपना' में शक्ति कपूर के रोल 'क्राइम मास्टर गोगो' से कर दी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर