Ambani Holi Party: अंबानी की होली पार्टी में जमकर नाचे निक जोनस, प्रियंका और कटरीना ने खूब लगाया रंग

Ambani Holi Party 2020: मुंबई में शुक्रवार शाम मुकेश अंबानी के यहां होली पार्टी में स‍ितारों की महफ‍िल जमी। इस पार्टी में स‍िनेमा जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं।

Priyanka chopra, Nick jonas and katrina kaif in Ambani Holi party
Priyanka chopra, Nick jonas and katrina kaif in Ambani Holi party 

Ambani Holi Party 2020: मुंबई में शुक्रवार शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी के यहां होली पार्टी में स‍ितारों की महफ‍िल जमी। इस पार्टी में स‍िनेमा जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। इस बार यह पार्टी ईशा ने अपने घर पर रखी थी जिसकी तस्‍वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस पार्टी में मां नीता अंबानी, उनके भाई आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी पहुंचीं। 

होली पार्टी में शामिल हुए सितारों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं, तो वहीं उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ यहां पहुंचे। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। वहीं कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, सोनाली बेंद्रे, जैकलीन फर्नांडीस, राजकुमार राव, पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी जैसे तमाम सेलेब्स भी इस पार्टी में शामिल हुए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सोशल मीडिया पर अंबानी की होली पार्टी (Ambani Holi Celebration Party) की जो तस्‍वीरें सामने आई हैं उन्‍हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सितारों ने यहां कितनी मस्‍ती की। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और कटरीना कैफ ने एक दूसरे के साथ मिलकर जमकर होली खेली, एक दूसरे को खूब सारा रंग-गुलाल लगाया। उसके बाद निक जोनस ने हिंदी गानों पर डांस भी किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

पार्टी की तस्‍वीरें निक जोनस ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं और लिखा है- यह मेरी पहली होली थी, जोकि काफी मजेदार और रोमांचक रही। यहां के लोग बहुत खूबसूरत हैं। वहीं निक ने अपना एक वीडियो पर इंस्‍टाग्राम पर साझा किया है। बता दें कि प्रियंका जहां सूट पहने नजर आई थीं वहीं निक जोनस कुर्ता पायजामा में नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर