अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए 500 किमी उल्टे पैर चला था ये शख्स, जया बच्चन आज भी बांधती हैं राखी

Amitabh Bachchan Fan: अमिताभ बच्चन आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। बिग बी कुली की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। इसके बाद पूरे देश में उनके लिए दुआएं मांगी गई थी। उनके एक फैन 500 किमी उल्टा पैर चलकर मुंबई आए थे।

Amitabh Bachchan fan
Amitabh Bachchan fan 
मुख्य बातें
  • अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां बर्थडे मना रहे हैं।
  • कुली हादसे के बाद अमिताभ बच्चन को दूसरा जन्म मिला था।
  • अमिताभ बच्चन के लिए उनके फैन अरविंद मोरारभाई पंड्या ने 500 किमी उल्टे पैर चले थे।

मुंबई. अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर को अपना 78वां बर्थडे मना रहे हैं। सदी के महानायक का भले ही आज बर्थडे है लेकिन,कुली फिल्म के हादसे के बाद उन्हें दूसरी जिंदगी मिली थीं। इस हादसे के वक्त पूरे देश ने उनके लिए प्रार्थना की थी। 

अमिताभ बच्चन के लिए जहां कई लोग मंदिर-मस्जिद में दुआ मांग रहे थे। वहीं, उनके एक फैन अरविंद मोरारभाई पंड्या ने प्रतिज्ञा की कि यदि बिग बी ठीक हो जाएंगे, तो वह वडोदरा के दांडिया बाजार स्थित सिद्धिविनायक मंदिर से उलटा दौड़ते हुए मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर जाएंगे। 

अरविंद ने 500 किमी की उल्टे पैर पैदल यात्रा की। वह सुबह से दोपहर तक यात्रा करते। इसके बाद वह आराम करते इस दौरान वह पैरों की मसाज करते। वहीं, घंटों तक पैरों को पानी में डूबोकर रखते थे।

Amitabh Bachchan Fan

13 दिन में पूरे किए 500 किमी
13 दिन बाद अरविंद 500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वह अमिताभ बच्चन के घर पहुंचे। अरविंद के इस कारनामे से अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। 

अरविंद के स्वागत के लिए बिग बी, हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन ने अरविंद को गले से लगा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने उनके पैर भी छुए। इसके बाद अरविंद अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए गए। 

Amitabh Bachchan Fan

जया बच्चन बांधती हैं राखी 
अरविंद भाई का प्यार देखकर जया बच्चन ने उन्हें राखी भी बांधी। वहीं, अमिताभ बच्चन ने उन्हें समझाया कि वह इतने कठिन संकल्प न लें।अरविंद फिलहाल यूके में रहते हैं। लेकिन, हर साल उन्हें जया बच्चन की राखी मिलती है। 

Amitabh Bachchan Fan
आपको बता दें कि उल्टे पैर चलने में अरविंद भाई ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। साल 1984 में नरगिस दत्त फाउंडेशन के लिए अरविंद अमेरिका के लॉस एंजिलिस से न्यूयॉर्क के बीच 300 मील उलटा पैर दौड़े थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर