अमिताभ बच्चन को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी जानकारी

बॉलीवुड
Updated Sep 24, 2019 | 20:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे अमिताभ बच्चन
  • प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्हें इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं। इतने सालों में बिग बी का चार्म जरा भी कम नहीं हुआ है। उनकी फिल्मों को आज भी बहुत पसंद किया जाता है। अमिताभ को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा कि लेजेंड अमिताभ बच्चन, जिन्होंने 2 पीढ़ियों का मनोरंजन किया और उन्हें प्रेरणा दी है, को सर्वसम्मति से दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी हार्दिक बधाई। बिग बी को ये अवॉर्ड 2018 में सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

घोषणा के बाद अनिल कपूर ने बिग बी को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि इन लेजेंड (अमिताभ) के बिना भारतीय सिनेमा का कोई उल्लेख नहीं है! उन्होंने हर भूमिका के साथ सिनेमा को पुनर्परिभाषित किया है और उनके अनगिनत योगदान के लिए हर प्रशंसा के हकदार हैं। बधाई हो

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अमिताभ बच्चन की दो फिल्में आने वाली हैं। वे गुलाबो सिताबो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी का लुक देखने लायक था। गुलाबो सिताबो में पहली बार आयुष्मान खुराना उनके साथ काम करेंगे। वहीं इसके अलावा अमिताभ फिल्म चेहरे में भी नजर आएंगे। इन दिनों वे टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर