अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फिल्म खाली पीली की शूटिंग शुरू, एक्टर ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड
Updated Sep 13, 2019 | 14:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। ईशान ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। यह फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी।

Ananya Panday with Ishaan Khattar
Ananya Panday with Ishaan Khattar  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इस साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 2 से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद से ही वो अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। बुधवार को उन्होंने अपनी नई फिल्म खाली पीली की शूटिंग शुरू कर दी जिसकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने क्लैपरबोर्ड की एक फोटो शेयर की और जानकारी दी कि एक्टर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म खाली पीली की शूटिंग आज (बुधवार) से शुरू हो रही है। इस फिल्म को मकबूल खान डायरेक्ट कर रहे हैं, जो 12 जून 2020 को रिलीज होगी। वहीं फिल्म को अली अब्बास जफर और जी स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on

 

मालूम हो कि ईशान खट्टर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे। यह मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी। फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी और इसने 10 दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।

वहीं अनन्या पांडे की बात करें तो उन्होंने इस साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री की थी, फिल्म में उनके अलावा एक्टर टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में थे। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो खाली पीली के अलावा वो फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर