Neha Dhupia से शादी के बाद Angad Bedi को है इस बात का अफसोस, जानें क्‍या कहना है सूरमा स्‍टार का

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Feb 06, 2020 | 11:37 IST

Neha Dhupia husband Angad Bedi : अंगद बेदी और नेहा धूप‍िया की गुपचुप शादी ने सभी को चौंका द‍िया था। बचपन की दोस्‍त से शादी पर अंगद ने अपने एक इंटरव्‍यू में हाल ही में कुछ खुलासे क‍िए हैं -

Angad Bedi birthday soorma pink star on marriage with neha dhupia bollywood star couples
Angad Bedi on Neha Dhupia : अंगद का कहना है क‍ि नेहा और उनकी ट्यून‍िंग अच्‍छी है 

कुछ ब्रेकअप्‍स के बाद अंगद बेदी के और अफेयर की खबरें आतीं, इस बीच उनकी नेहा धूप‍िया से शादी की अचानक आई खबर ने सभी को चौंका द‍िया था। वैसे अब इस स्‍टार कपल की एक प्‍यारी सी बेटी मेहर भी है। टाइम्‍स ऑफ इंड‍िया से बातचीत में अंगद ने बताया है क‍ि शादीशुदा ज‍िंदगी का उनका अनुभव कैसा है। इस पर अंगद का कहना है क‍ि ये बेहद खूबसूरत है और मुझे लगता है क‍ि ये कदम पहले ही उठा लेना चाहिए था। बस यही अफसोस मुझे सालता है। लेकिन फ‍िर सोचता हूं क‍ि ये सब पहले से तय होता है और जब वह वक्‍त आना होता है तो फ‍िर चीजें खुद ब खुद उस ओर बढ़ने लगती हैं। 

अंगद का कहना है क‍ि उनके और नेहा के मामले में भी ऐसा हुआ है। हम दोनों एक जैसे बैकग्राउंड से हैं। दोनों ही पंजाबी बोलते हैं। दोनों के पेरेंट्स द‍िल्‍ली में रहते हैं। नेहा के पापा नेवी में थे और मेरे पापा क्र‍िकेट खेलते थे। हमारे बड़ों ने अपनी पहचान खुद बनाई और हम दोनों भी अपने फील्‍ड में अपने दम पर आगे बढ़ रहे हैं। तो हमारे वैल्‍यू स‍िस्‍टम एक जैसे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angad Bedi “ARVIND VASHISHTHH” (@angadbedi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angad Bedi “ARVIND VASHISHTHH” (@angadbedi) on

लेकिन एक ही प्रफेशन का लाइफ पार्टनर होने पर चीजें आसान होती हैं और कुछ मामलों में द‍िक्‍कत भी आती है। इस पर अंगद का कहना है क‍ि नेहा और उनकी ट्यून‍िंग इस मामले में अच्‍छी है। उससे बात करते हुए मुझे सोचना नहीं पड़ता। बेशक लव मैर‍िज की यही खूबसूरती भी है और वो भी तब जब आपकी पार्टनर बचपन की दोस्‍त हो! 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angad Bedi “ARVIND VASHISHTHH” (@angadbedi) on

वैसे आज अंगद का बर्थडे भी है और आज के द‍िन वह शूट‍िंग कर रहे हैं। हालांक‍ि शाम को वाइफ-बेटी के साथ आउट‍िंग का प्‍लान भी है। तो आपकी फैमिली फोटोज का इंतजार रहेगा अंगद! 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर