Angad Bedi Hospitalized: अंगद बेदी को अचानक करानी पड़ी सर्जरी, नेहा धूपिया ने हॉस्पिटल में बनाया पति का वीडियो

Neha Dhupia Husband Angad Bedi Goes For Surgery: अंगद बेदी एक महीने पहले घायल हुए थे लेकिन शूटिंग में बिजी होने के कारण अब जाकर उन्हें सर्जरी कराने का वक्त मिला है....

angad bedi neha dhupia husband goes for knee surgery hospital video viral
अंगद बेदी और नेहा धूपिया।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अंगद बेदी को अस्पताल ले जाया गया है।
  • अंगद का हॉस्पिटल से एक वीडियो सामने आया है।
  • वीडियो में हॉस्पिटल स्ट्रेचर पर लेटे अंगद सर्जरी रूम की तरफ जा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी फिलहाल हॉस्पिटल में हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक अंगद को घुटने की सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अंगद बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो हॉस्पिटल स्ट्रेचर पर लेटे सर्जरी रूम की तरफ जा रहे हैं। वहीं पत्नी नेहा धूपिया उनका वीडियो शूट करती दिख रही हैं।  
अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, 'ये मैं हूं अपने घुटने की सर्जरी कराने जाने के कुछ मिनट पहले। मुझे मेरी नसों ने बहुत ज्यादा काम करने पर जवाब दे दिया। मेरी पत्नी ने ये वीडियो कैप्चर किया है। जिसे ये ही नहीं पता है कि मेरा कौनसा घुटना घायल है। लेकिन फिर भी मैं उसे बहुत प्यार करता हूं। ज्यादा जानकारी के लिए मेरे साथ जुड़े रहिए। अगर मैं दर्द से नहीं मरा तो आपके साथ और वीडियोज शेयर करूंगा।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angadbedi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angadbedi) on


बता दें, अंगद का ये वीडियो सर्जरी कराने जाने से 2 घंटे पहले का है। सर्जरी के लिए अंगद ने करीब 8 घंटे से कुछ नहीं खाया है। वीडियो में अंगद बेदी से बातचीत करते वक्त नेहा धूपिया इस बात का भी जिक्र कर रही हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angadbedi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angadbedi) on


शूटिंग के दौरान घायल हुए अंगद बेदी
अंगद बेदी जब साउथ बॉम्बे में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे तब वो घायल हुए थे। एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान अंगद के राइट घुटने में चोट लग गई थी। हालांकि ये लगभग एक महीने पुरानी घटना है। बैक टू बैक शूटिंग में बिजी होने के कारण अब जाकर अंगद बेदी को सर्जरी कराने का वक्त मिला है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर