Laal Singh Chaddha के सवाल पर अनु कपूर के बिगड़े बोल, कहा - कौन है वो, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

Annu Kapoor shocking Reaction Laal Singh Chaddha : दिग्गज अभिनेता अनु कपूर ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान। एक्टर का वीडियो सोशल मीडियाा पर वायरल हो रहा है। अनु कपूर के बयान पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।

annu kapoor and aamir khan
annu kapoor and aamir khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनु कपूर ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लेकर दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
  • लाल सिंह चड्ढा पर अनु कपूर बोले - कौन है वो..
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक्टर का वीडियो

Annu Kapoor shocking Reaction Laal Singh Chaddha :  वेटरन एक्टर अनु कपूर इन दिनों अपने ओटीटी शो क्रैश कोर्स के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर का शो अमेजन प्राइम पर हाल ही में रिलीज हुआ है। एक्टर से जब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया। अनु कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। 

दरअसल इंटरव्यू के दौरान जब अनु कपूर से आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सवाल पूछा जाता है तो वो काफी भड़क जाते हैं। एक्टर के व्यवहार को देखकर लग रहा था कि वो आमिर से नाराज है। वीडियो में जब पत्रकार पूछते हैं कि सर, 'आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है। पत्रकार अपना सवाल पूछ भी नहीं पाता इससे पहले अनु कपूर कहते हैं कि क्या है ये? मैं फिल्में नहीं देखता हूं। मुझे नहीं पता। एक्टर के रिएक्शन पर उनके मैनेजर कहते हैं नो कमेंट्स। जिसके बाद अनु कपूर बोलते हैं- नो कमेंट्स नहीं। मैं मूवी नहीं देखता हूं। ना अपनी न परायों की। मुझे पता भी नहीं वो कौन है। सच मैं नहीं पता। तो मैंने क्या बता पाउंगा की कौन है वो।

अनु कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा, 'जब फिल्में नहीं देखते हो तो फिल्मों में क्यों काम करते हो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतने साल से इंडस्ट्री में गजनी बनके घूम रहे हैं सरजी'। वहीं कुछ यूजर्स ने अनु कपूर को रूड बताया है।
 

ये भी पढ़ें - आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा ने एडवांस बुकिंग में कमाए 8 करोड़ रुपए! जानें अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का हाल

अनू कपूर ने 1979 में आमिताभ बच्चन की फिल्म काला पत्थर से डेब्यू किया था। एक्टर को आखिरी बार इमरान हाशमी और आमिताभ बच्चन के साथ चेहरा में देखा गया था। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैत्नय है। ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर