मशहूर चीनी ऐप पर बैन के बाद एक और यूजर ने किया सुसाइड? जांच में जुटी पुलिस

कुछ दिन पहले एक मशहूर चीनी ऐप यूजर के सुसाइड करने की घटना के बाद एक और यूजर के जान देने की खबर सामने आई है।

Another Chinese app user did suicide
एक और चीनी ऐप यूजर ने किया सुसाइड 
मुख्य बातें
  • चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने बैन किए थे 59 चीनी ऐप
  • कई यूजर्स पर पड़ा सीधा फर्क, आजीविका के लिए थी निर्भरता
  • देश की डेटा सुरक्षा के लिए सरकार ने जरूरी बताया था कदम

नई दिल्ली: भारत और चीन में बढ़ते तनाव के बीच, भारत सरकार ने 29 जून को भारत के 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया। इसमें मशहूर ऐप टिकटॉक भी शामिल है जो भारत में लोकप्रिय एप्लिकेशन में से एक रहा है। मॉल, पार्क और सार्वजनिक स्थानों के जगहों पर अक्सर लोग इस प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो बनाते हुए नजर आते थे।

बीते दिनों लोकप्रिय चीनी ऐप पर बैन के बाद एक लोकप्रिय यूजर ने सुसाइड कर लिया था और पंजाब केसरी की रिपोर्ट के अनुसार अब एक और शख्स के जान देने की खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने गृहनगर पहुंचकर शख्स ने अपनी जान दे दी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जान देने की वजह चीनी ऐप पर प्रतिबंध था या कुछ और। कथित तौर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अभी भी मामले की जांच जारी है। मृतक कथित तौर पर दिल्ली के ग्रीन पार्क का निवासी था और उसके पिता एक पुलिसकर्मी थे।

देशहित में बैन हुए चीनी ऐप:
सीमा पर चीन के साथ बढ़े विवाद के बीच भारत में कई चीनी एप्लिकेशनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और देश की डेटा सुरक्षा के लिहाज से इस कदम को जरूरी भी बताया गया है। एक प्रेस नोट जारी करते हुए इस बारे में कहा गया था, 'यह कदम करोड़ों भारतीय मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा करेगा। यह निर्णय भारतीय साइबर स्पेस की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए एक लक्षित कदम है।'

आजीविका के लिए निर्भर लोगों पर पड़ेगा असर:
इस बीच कुछ लोगों पर इस प्रतिबंध का प्रभाव देखने को मिल रहा है जिनके लिए यह अजीविका का साधन बना हुआ था। खास कर मशहूर चीनी ऐप टिकटॉक के उपयोगकर्ताओं को सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना है। टिकटॉक पर लोकप्रिय कई लोग इस ऐप की मदद से अच्छी कमाई करते थे।

एक लोकप्रिय यूजर आशिव मीणा ने बताया, 'बहुत सारे लोग थे, जिनके 5-6 मिलियन फॉलोवर थे, जो एक गाना पोस्ट करके महीने में लाखों कमाते थे। उनकी आजीविका प्रभावित होगी। ज्यादातर लोग ऐसे थे जिनके पास गानों की लिप-सिंकिंग के अलावा बहुत ज्यादा प्रतिभा नहीं थी। फिर भी इससे लोग प्रभावित होंगे।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर