इन बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती थीं अंशुला कपूर, पिता बोनी कपूर ने बताया अब कैसी है तबीयत

Anshula Kapoor Health Update: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। अंशुला के पिता बोनी कपूर ने बताया अब कैसी है तबीयत

Anshula Kapoor
Anshula Kapoor 
मुख्य बातें
  • अंशुला कपूर को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था।
  • अंशुला के ब्लडप्रेशर और शुगर का टेस्ट किया गया था।
  • अंशुला को अस्पताल में छुट्टी मिल गई है।

मुंबई. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अब अंशुला को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंशुला कपूर को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की परेशानी होने की वजह से एडमिट किया गया था। इसके बाद अब उन्हें डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज कर दिया है।

परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि अंशुला को अस्पताल में भर्ती उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करने के लिए भर्ती किया गया था। यह एक रूटीन चेक अप था। 

Anshula Kapoor spreads the 'kindness' word | Hindi Movie News - Times of India
   
मिलने पहुंचे थे जान्हवी-बोनी कपूर
अंशुला की बहन जान्हवी कपूर अस्पताल में उनका हाल जानने के लिए पहुंची थीं।  साथ ही अब बोनी कपूर भी अपनी बेटी अंशुला को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं। बोनी और जान्हवी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बोनी कपूर ने Spotboye से बातचीत में कहा, 'अंशुला रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में थीं। वह अब ठीक होकर घर वापस आ गई हैं। सभी चिंतित लोग अब स्ट्रेस लेना बंद कर दें। दिलीप कुमार भी उसी अस्पताल में भर्ती थे इस वजह से फोटोग्राफर ज्यादा थे।'

Anshula Kapoor (@anshulakapoor) | Twitter

जरूरतमंद की कर रहे हैं मदद
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर का ऑनलाइन सेलिब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैनकाइंड महामारी में जरूरतमंदों की मदद में लगा हुआ है। दोनों मिलकर पूरे भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। 

अर्जुन और अंशुला ने 1 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जुटाया है। जिससे 30,000 से अधिक लोगों और उनके परिवारों की जरूरत में मदद की है। इसके अलावा अंशुला मेंटल हेल्थ से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर