Anupam Kher Haircut: अनुपम खेर के भाई राजू ने घर पर ही काटे उनके बाल, एक्टर ने शेयर किया फनी वीडियो

Anupam Kher gets Haircut: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने घर पर ही काटे उनके बाल। ये वायरल वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप। फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

Anupam Kher gets haircut from brother Raju
Anupam Kher gets haircut from brother Raju 
मुख्य बातें
  • अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने घर पर काटे उनके बाल
  • एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फनी वीडियो
  • अनुपम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही अनुपम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

भाई ने काटे अनुपम खेर के बाल

अनुपम खेर ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें उनके भाई राजू खेर उनके सिर के पीछे की तरफ ट्रिमर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद राजू उन्हें बोलते हैं हो गया। यह सुनकर अनुपम अपनी गर्दन पर हाथ फेरते हैं और बोलते हैं जल्दी हो गया.. जल्दी हो गया। इस वीडियो को पोस्ट कर अनुपम ने लिखा, 'हम गंजे नहीं है, हम बस अपने बालों से ज्यादा लंबे हैं। यह सबसे जल्दी किया गया हेयरकट था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

अनुपम- राजू को देख फैंस हैरान

अनुपम और राजू का यह वीडियो काफी मजेदार है लेकिन फैंस को वीडियो से ज्यादा मजेदार उन दोनों का मिलता चेहरा हैरान कर रहा है। अनुपम ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया फैंस ने उसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक फैन ने हैरान होकर कमेंट कर लिखा,'आप दोनों जुड़वां लगते हो।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कार्बन कॉपी सर जी।' एक अन्य फैन ने कमेंट कर उन्हें राम लक्ष्मण बताया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर आखिरी बार फिल्म 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' में नजर आए थे जिसमें उनके अलावा एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी थीं। फिल्म में अनुपम खेप रिटायर्ड जज के रोल में नजर आए थे जबकि ईशा पुलिसकर्मी के रोल में थीं। फिल्म पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर