Video: 64 की उम्र में अनुपम खेर ने लगाए बाल, सड़कों पर निकले तो हुआ ये हाल

बॉलीवुड
Updated Sep 14, 2019 | 08:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर में से एक अनुपम खेर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है।

Anupam kher video
Anupam kher video 
मुख्य बातें
  • हाल ही में अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्रााम पर एक वीडियो शेयर किया है
  • इस वीडियो में एक्टर ने ड्रेडलॉक लगाए नजर आ रहे हैं
  • वीडियो को देखने के बाद रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर अनुपम खेर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही कभी फिटनेस तो कभी अपने अतरंगी अंदाज से लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बेहद मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-बाल लगाते ही बिजली गिरी!!। वीडियो में अनुपम खेर ने अपने सिर पर एक ड्रेडलॉक लगाया। यानी उन्होंने एक विग लगाई है जिसमें कसकर बटे हुए बालों की लटें बनी होती हैं। इस दौरान वो इस विग को लगाकर सड़क पर बेहद ड्रामाटिक अंदाज में कैटवॉक करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन तभी वो डगमगाते हैं और बिजली कड़कने लगती है।

बता दें कि अनुपम खेर का ये वीडियो बेहद मजेदार है। वैसे एक्टर अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर कर अपने फैंस को हंसने का खूब मौका देते हैं। कभी मां के साथ मजेदार बाते तो कभी कोई वीडियो आए दिन शेयर करते रहते हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

 

पिछले दिनों उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें उनकी फिटनेस देख लोग काफी हैरान थे। बता दें कि 64 साल की उम्र में अपनी फिटनेस को लेकर अनुपम खेर काफी सजग रहते हैं। वहीं उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें कुछ कुछ होता है की अंजली बताया तो किसी ने कूल रॉकस्टार। इसके अलावा कई लोग उनके इस वीडियो पर हंसने वाला इमोजी बनाया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर एक्टर आखिरी बार फिल्म वन डे: जस्टिस डिलिवर्ड में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ ईशा गुप्ता और कुमुद मिश्रा मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर