Anushka-Virat Daughter Photo: सामने आई अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर! विराट कोहली के भाई ने की शेयर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं और 11 जनवरी, 2021 को उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

Virat Kohli and Anushka Sharma
Virat Kohli and Anushka Sharma 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा- विराट कोहली के घर 11 जनवरी, 2021 को बेटी का जन्म हुआ।
  • विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जिसे विराट के भाई विकास ने शेयर किया।
  • मालूम हो कि विराट- अनुष्का ने पिछले साल अगस्त में जानकारी दी थी कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं और उनके घर 11 जनवरी, 2021 को बेटी का जन्म हुआ है। विराट ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। अब उनकी बेटी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। 

सामने आई पहली फोटो

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पैर नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर विकास ने लिखा, 'खुशी की लहर... घर में परी आ गई है।' मालूम हो कि पिछले साल अगस्त महीने में अनुष्का- विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा था। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी के साथ- साथ यह भी बताया था कि जनवरी, 2021 में उनके पहले बच्चे का जन्म होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

विराट कोहली ने दी थी जानकारी

मालूम हो कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्‍यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्‍का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्‍य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्‍टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी निजता चाहिए होगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

मालूम हो कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर