[Video] अनुष्का शर्मा ने पति को उठाया गोद में, विराट कोहली बोले- ओह तेरी, दिखाई अपनी बॉडी

अनुष्का ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पति विराट कोहली के साथ ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुष्का अपने पति विराट कोहली को उठाने की कोशिश कर रही हैं।

Virat Kohli And Anushka Sharma
Virat Kohli And Anushka Sharma 
मुख्य बातें
  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में अनुष्का अपने पति को गोद में उठा रही हैं।
  • विराट कोहली को उठाने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी बाइसेप्स दिखाती हैं

मुंबई. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोशल मीडिया के सबसे पॉपुलर कपल हैं। विरुष्का के क्यूट मूमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अनुष्का ने नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति को गोद में उठा रही हैं। 

अनुष्का ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पति विराट कोहली के साथ ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुष्का अपने पति विराट कोहली को उठाने की कोशिश कर रही हैं। अनुष्का पहले विराट कोहली को उठाती हैं। ये देखकर विराट हैरान हो जाते हैं। 

विराट कहते हैं, 'तुमने कैसे किया। इस पर अनुष्का कहती हैं कि वाकई उठा लिया। इसके बाद अनुष्का कहती हैं वह खुद को ना उठाएं। दूसरी बार  अनुष्का ना सिर्फ विराट को आराम से उठा लेती हैं। इसके बाद अपनी बाइसेप्स दिखाती हैं।'

एयरपोर्ट पर हुए थे स्पॉट
एयरपोर्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले इंग्लैंड सीरीज के बाद एयरपोर्ट में स्पॉट किए गए थे। वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का बाहर निकल रहे हैं। 

एयरपोर्ट में अनुष्का की गोद में नन्हीं वमिका नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ग्रे कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। उन्होंने मास्क पहना हुआ है।  विराट लगेज को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

बेटी के बने थे पेरेंट्स 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस साल की शुरुआत में बेटी के पिता बने थे। अनुष्का ने बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हम एक साथ प्यार से रहे लेकिन अब नन्हीं वामिका इसे एक अलग स्तर पर ले गई हैं। प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।' 

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अनुष्का और बेटी वमिका की फोटो पोस्ट की थी। विराट ने लिखा, 'एक बच्चे के जन्म को देखना एक इंसान के लिए सबसे अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर