Anushka Sharma Photos: अनुष्का शर्मा की तस्वीरें देख फैंस हैरान, बोले- लगता ही नहीं 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार शूटिंग कर रही हैं और उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। अनुष्का की नई फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Anushka Sharma
Anushka Sharma  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल।
  • ऐड शूट के लिए पहुंचीं अनुष्का की फोटोज देख फैंस हैरान।
  • अनुष्का के फैंस का कहना है कि प्रेग्नेंसी में उनका बिलकुल भी वजन नहीं बढ़ा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन इस दौरान भी वो काम कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार अनुष्का की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक बार फिर अनुष्का की फोटोज सामने आईं जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

इस लुक में दिखीं अनुष्का

ऐड शूट के लिए पहुंचीं अनुष्का इन फोटोज में अपनी वैनिटी वैन से उतरती दिख रही हैं जिसमें उन्होंने यलो कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इस एंब्रॉयड्री वाली ड्रेस के साथ उन्होंने मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला रखा, हूप ईयररिंग्स व स्नीकर्स पहने। वैनिटी से बाहर आते हुए अनुष्का कैमरे की तरफ देखकर स्माइल करती नजर आईं। अनुष्का के फैंस को यह फोटोज बहुत पसंद आ रही हैं और वो एक्ट्रेस की फिटनेस देखकर हैरान हैं। 

अनुष्का के फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

अनुष्का के फैंस का कहना है कि उन्हें देखकर लगता नहीं कि उनका एक इंच भी वजन बढ़ा है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'ये 8 महीने की प्रेग्नेंट नहीं लगती, अभी भी पहले जैसी हैं।' तो वहीं कुछ फैंस अनुष्का की क्यूट स्माइल पर फिदा हो गए हैं।

बता दें कि इस साल अगस्त में अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अगले साल जनवरी में उनके बच्चे का जन्म होगा। मालूम हो कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर