Anushka Sharma ने किया खुलासा- इस वजह से पहनती हैं पति Virat Kohli के कपड़े

बॉलीवुड
Updated Nov 08, 2019 | 12:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पावर कपल हैं। अनुष्का को कई बार विराट के कपड़ों में स्पॉट किया है। अब अनुष्का ने खुलासा किया कि वह विराट के वॉर्डरोब से कपड़े निकलकर पहनती हैं।

Virat Kohli And Anushka Sharma
Virat Kohli And Anushka Sharma 
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा को कई बार पति विराट कोहली के कपड़ों में स्पॉट किया है।
  • अनुष्का ने अब खुलासा किया कि वह विराट के वॉर्डरोब से कपड़े निकालकर पहनती हैं।
  • अनुष्का ने कहा कि विराट को पसंद है जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं।

मुंबई.अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी टाउन और क्रिकेट की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। विरुष्का अपने फैन्स को कपल गोल्स देते हैं। अनुष्का शर्मा ने अब खुलासा किया है कि वह विराट के वॉर्डरोब से कपड़े निकालकर पहनना पसंद है। 

अनुष्का ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा- मैं विराट के वॉर्डरोब से बहुत से कपड़े लेती हूं। मैं कभी टी शर्ट तो कभी उनके जैकेट पहन लेती हूं। ऐसा मैं इसलिए भी करती हूं क्योंकि विराट को अच्छा लगता है। वह पसंद करते हैं जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं।

अनुष्का ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी के लिए रेड की जगह पेस्टल पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा क्यों चुना। एक्ट्रेस ने कहा- लहंगे के लिए पिंक कलर ऑप्शन में था। मैं ट्रेंड फॉलो करने में विश्वास नहीं करती हूं।      

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Diwali from us to you and your family. I hope we all find the light in us and may truth always triumph A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

भूटान में मनाया बर्थडे 
विराट कोहली पांच नवंबर को 31 साल के हो गए हैं। विराट कोहली ने अपना बर्थडे भूटान में मनाया। अनुष्का ने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज के साथ अनुष्का ने लिखा कि ये मेरे आशीर्वाद हैं। मेरे दोस्त, मेरे विश्वासपात्र, मेरा सच्चा प्यार हैं। 

अपने पोस्ट में अनुष्का ने विराट के लिए लिखा- मुझे उम्मीद है कि तुम्हें हमेशा अपने रास्ते में मार्गदर्शन करते हुए रोशनी मिले। तुम हर बार सही काम चुनो। तुम्हारे अंदर दया भाव ही तुम्हें एक अच्छा लीडर बनाता है। हैप्पी बर्थडे माई लव।

इस फिल्म में आ सकती हैं नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा साल 2018 में तीन फिल्मों-परी, सुई-धागा और जीरो में नजर आई थीं। जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि, सुई-धागा ने अच्छी कमाई की थी। अनुष्का ने जीरो के बाद से कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म को फराह खान डायरेक्ट कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन की इस क्लासिक फिल्म के रीमेक में अनुष्का का किरदार एक ग्लैमरस टीचर का होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर