फोटो में नजर आ रही ये मुस्कुराती हुई बच्ची आज है बड़ी स्टार, Shah Rukh Khan के साथ किया था डेब्यू

बॉलीवुड
Updated May 26, 2020 | 13:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Throwback Photo: सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें नजर आ रही बच्ची आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। क्या आप इस बच्ची को पहचान पाए...

Actress throwback photo
Actress throwback photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर सामने आई थ्रोबैक फोटो
  • फोटो में दिख रही हैं क्यूट बच्ची
  • ये बच्ची आज बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेज में शुमार है

इन दिनों कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में क्वारंटीन कर रहे हैं। इन दिनों सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर लॉकडाउन के दौरान थ्रोबैक फोटोज का ट्रेंड काफी चल रहा है। लगभग हर रोज नई थ्रोबैक फोटोज सामने आती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और थ्रोबैक फोटो वायरल हुई है।

कौन है ये बच्ची
इस फोटो में दो बच्चे नजर आ रहे हैं। जिसमें एक बच्चे ने छोटी बच्ची को गोद में उठाया हुआ है और बच्ची जोर से हंस रही है। इस फोटो में नजर आ रही बच्ची आज बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। क्या आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाए? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं। फोटो में दिख रही ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ɐɯɹɐɥS ɐʞɥsnu∀ (@anushkasharma) on

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की ये फोटो शेयर की है। इसमें वे बेहद क्यूट लग रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है। बचपन में अनुष्का काफी गोलू-मोलू लग रही हैं। अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma) on

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अनुष्का साल 2018 में रिलीज आनंद एल राय की फिल्म जीरो में दिखी थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई। इसके बाद अब तक अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि कई बार उनके अलग-अलग फिल्मों में नजर आने की खबरें आ चुकी हैं, लेकिन अनुष्का ने किसी की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर