Anushka Photos: अनुष्का ने शेयर की कॉफी पीते हुए फोटोज, अर्जुन कपूर ने खींची टांग तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड
Updated Jan 15, 2020 | 20:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Anushka Sharma Photos: हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की। जिन्हें देखकर अर्जुन कपूर उनकी टांग खींचने लगे। इस पर अनुष्का ने भी उन्हें मजाकिया जवाब दिया।

Arjun Kapoor comment on Anushka Sharma Photos
Arjun Kapoor comment on Anushka Sharma Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा ने पोस्ट की तस्वीरें
  • बताया- विराट कोहली ने क्लिक की फोटोज
  • अर्जुन कपूर ने इस पर फनी कमेंट किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे से गायब हैं। वे आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। इसके बाद से उन्होंने अब तक किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है। अनुष्का के फैंस बेसब्री से उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वे फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

हाल ही में अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें वे कॉफी पीते हुए नजर आ रही हैं। ये फोटोज उनके घर की बालकनी की है, जिन्हें विराट कोहली ने क्लिक किया है। इसके साथ अनुष्का ने लिखा कि और ऐसे ही हमारे घर की बालकनी में सूरज की रोशनी में एक कॉफी मैमोरी बन गई। मेरी बीलव्ड ने फोटो क्लिक की। यहां अनुष्का एक ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट्स में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने वाइट मौजे पहने हुए है। जिन्हें देखकर अर्जुन कपूर ने उनकी टांग खींची।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma) on

दरअसल इस फोटो पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा कि मौजों की ड्राय क्लीनिंग माशा अल्लाह। टॉप नॉच है। इस पर अनुष्का ने भी उन्हें मजाकिया जवाब देते हुए लिखा कि मौजे कौन ड्राय क्लीन करता है? दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा कि बॉस हम तो धोते हैं मौजे।

अनुष्का की ये फोटोज उनके फैंस के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा, मौनी रॉय जैसे सेलेब्स को भी बहुत पसंद आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरों पर कमेंट भी किया है। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अनुष्का जीरो में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ दिखी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई। हाल ही में खबरें आईं थीं कि वे स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के रूप में नजर आ सकती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर