Virushka Anniversary: शादी की सालगिरह पर अनुष्का- विराट ने किया यूं एक दूसरे को विश, लिखी ये खास पोस्ट

बॉलीवुड
Updated Dec 11, 2019 | 12:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Virat Anushka 2nd Wedding Anniversary: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को आज दो साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को विश करते हुए खास पोस्ट शेयर किया है।

Anushka Sharma with husband Virat Kohli
Anushka Sharma with husband Virat Kohli 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को आज दो साल पूरे हो गए
  • शादी की दूसरी सालगिरह पर अनुष्का- विराट ने पोस्ट शेयर कर एक दूसरे को विश किया
  • मालूम हो कि दोनों ने 11 दिसबंर 2017 को चोरी- छिपे इटली में शादी की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी मना रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि वो सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इस खास दिन पर अनुष्का ने पति विराट को विश करते हुए उनके लिए खास मैसेज लिखा है।

अनुष्का ने अपनी शादी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे को थामे नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'किसी दूसरे को प्यार करना भगवान का चेहरा देखने जैसा है। प्यार केवल एक एहसास नहीं बल्कि इससे बहुत ज्यादा कुछ है। यह एक मार्गदर्शक, प्रस्तावक और एक सच्चाई का एक रास्ता है। मैं सच में, पूरी तरह से खुशकिस्मत हूं कि मुझे तुम मिले।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

 

वहीं विराट ने भी अनुष्का को विश करते हुए एक खास फोटो शेयर की। इस तस्वीर में वो अनुष्का के माथे पर किस करते दिख रहे हैं और अनुष्का मुस्कुरा कर प्यार से उन्हें देख रही हैं। इस फोटो के साथ विराट ने लिखा, 'असल में केवल प्यार है और कुछ भी नहीं। और जब भगवान आपको वो शख्स दे देता है जो हर दिन आपको यह अहसास करवाए तो आप केवल आभारी महसूस करते हैं।' मालूम हो कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में चोरी छिपे शादी की थी और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। 

अनुष्का- विराट की शादी का वीडियो

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
It's heaven, when you don't sense time passing by ... It's heaven, when you marry a good 'man' ... ? A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

शादी के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आईं थीं जिसमें उनके अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। फैंस अनुष्का के नए प्रोजेक्ट की घोषणा करने का इंतजार कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर