सनी लियोनी ने लाइव वीडियो में दिया अरबाज खान को चैलेंज, अंडरवियर से बनाया मास्क

Sunny Leone Arbaz Khan Live: सनी लियोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ लाइव आ रही हैं। सनी हाल ही में सोशल मीडिया पर अरबाज खान के साथ लाइव आईं थीं। जानिए फिर क्या हुआ...

Sunny Leone, Arbaaz Khan
Sunny Leone, Arbaaz Khan 
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी अरबाज खान के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आईं थीं।
  • सनी लियोनी ने अरबाज को मास्क बनाने का चैलेंज दिया।
  • सनी ने कहा कि उन्हें अपने मुंह को कवर करना होगा।

मुंबई. लॉकडाउन के कारण सेलेब्स सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। कार्तिक आर्यन ने यूट्यूब पर अपना शो शुरू किया है। वहीं, सनी लियोनी ने अपने एक चैट शो की शुरुआत की है। इस शो में उन्होंने अरबाज खान को मास्क बनाने का चैलेंज दिया था। ऐसे में अरबाज ने अपने अंडरवीयर से मास्क बना दिया।

सनी लियोनी अरबाज खान के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आईं थीं। इस दौरान सनी लियोनी ने अरबाज को मास्क बनाने का चैलेंज दिया। सनी ने कहा कि उन्हें अपने मुंह को कवर करना होगा। हालांकि, वह मास्क और ग्लव्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। 

अरबाज खान  ने काफी ढूंढने के बाद अंडरवियर से मास्क बनाया और अपने मुंह को ढक लिया है। अरबाज ने कहा- 'मैं कुछ भी नहीं ढूंढ सका।' ये देख सनी लियोनी जोर-जोर से हंसने लगीं। वहीं, सनी ने अपने बेटे एशर द्वारा बनाया गया मास्क पहना।

Sunny Leone

डेनियल वेबर ने पोस्ट किया था वीडियो 
सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वो सनी की तारीफ करते सुनाई दे रहे हैं।  एक तरफ वो बोल रहे हैं कि सनी के बनाए खाने की तारीफ कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वो दिनभर बहुत खूबसूरत दिखती हैं। 

डेनियल वेबर प्लकार्ड में बताया कि सनी पूरा दिन सोती हैं, उनका बनाया हुआ खाना बहुत खराब होता है, वो आलसी हैं और पूरा दिन पजामा में घूमती हैं। डेनियल ने यह भी बताया कि वो सारा दिन सेल्फी लेती हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Hmmm...just saw this! Tomorrow I will show you what @dirrty99 is really doing all day! REVENGE!! It’s on! A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सेलिब्रेट की थी शादी की सालगिरह 
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर बिकिनी फोटो पोस्ट कर रही हैं। इनमें वो बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में सनी स्काई और नेवी ब्लू कलर की बिकिनी पहने हुए समंदर किनारे रेत पर लेटी हुई हैं।


 

सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने नौ अप्रैल को अपनी शादी की नौवीं सालगिरह मनाई थीं। दोनों ही साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी साउथ की फिल्म रंगीला में नजर आने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर