मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर के बीच फिर दिखी 'नजदीकियां', अमृता अरोड़ा की पार्टी की तस्वीरें आई सामने

अमृता अरोड़ा ने हाल ही में अपने घर पर पार्टी रखी जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच नजदीकियां देखने को मिली। देखें ये फोटोज।

Malaika Arora with Arjun Kapoor
Malaika Arora with Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • अमृता अरोड़ा की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के कई सेलेब्स।
  • पार्टी में छाए रहे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर।
  • देखें मलाइका और अर्जुन की ये तस्वीरें।

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर पार्टी करते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने बुधवार (24 मार्च) को अपने घर पर पार्टी रखी जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए और इस पार्टी की फोटोज सामने आ गई हैं। 

पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स

अमृता के घर पहुंचे गेस्ट लिस्ट में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, करिश्मा कपूर, मनीष मल्होत्रा, गौरी खान, संजय कपूर, महीप कपूर, सीमा खान और नताशा पूनावाला शामिल हैं। सामने आई तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका के प्यार भरी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस दौरान मलाइका रेड जिपर जैकेट और मैचिंग शॉर्ट्स पहने हुए हैं तो वहीं अर्जुन ब्लू टीशर्ट और ब्लैक जींस पहने कैजुअल लुक में नजर आए। सामने आई एक तस्वीर में अर्जुन मलाइका की कमर में हाथ डालकर उनके साथ बैठे दिख रहे हैं और फोटो में दोनों के बीच की करीबी साफ देखी जा सकती है।

2019 में ऑफिशियल किया था रिश्ता

मालूम हो कि शुरुआत में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा था लेकिन साल 2019 में अर्जुन के बर्थडे के मौके पर दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद से दोनों कई बार साथ वेकेशंस पर जा चुके हैं और एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों ने इस बार नए साल का जश्न गोवा में साथ मनाया था और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

मलाइका से छोटे हैं अर्जुन

दोनों अपनी उम्र के फासले को लेकर यह साफ कर चुके हैं कि उनकी उम्र के अंतर का उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं। अर्जुन की उम्र 35 साल है तो मलाइका 47 साल की हैं।

पार्टी में नहीं दिखीं करीना

अमृता की पार्टी की बात करें तो एक्ट्रेस करीना कपूर खान नजर नहीं आईं, जाहिर है इन तस्वीरों में फैंस को एक्ट्रेस की कमी लग रही है। मालूम हो कि करीना हाल ही में दूसरी बार मां बनीं और 21 फरवरी, 2021 को उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर