यूजर ने तैमूर की पोस्ट पर किया धर्म से जुड़ा ये कमेंट, भड़के अर्जुन कपूर ने पूछा- तू कौन है बे?

Arjun Kapoor Slams User: एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान और तैमूर अली खान पर धर्म से जुड़ा कमेंट किया जिससे अर्जुन कपूर भड़क गए। अर्जुन ने गुस्से में जवाब देते हुए पूछा कि तू कौन है बे?

Kareena Kapoor with Son Taimur Ali Khan and Arjun Kapoor
Kareena Kapoor with Son Taimur Ali Khan and Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने किया करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फोटो पर कमेंट
  • अर्जुन के कमेंट पर रिप्लाई कर फैन ने किया धर्म से जुड़ा कमेंट
  • इससे अर्जुन कपूर भड़क गए और फैन को करारा जवाब दिया

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट करते रहते हैं। वो अक्सर दूसरे सेलेब्स के पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और कुछ दिन बाद अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जो उनके फैंस को काफी पसंद आई। इस फोटो पर अर्जुन ने भी कमेंट किया और लिखा, 'द रियल नवाब'। अर्जुन के इस कमेंट पर यूजर्स ने उन्हें हेट कमेंट करने शुरू कर दिए।

कई लोगों ने इस कमेंट पर सैफ और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम खान को टैग कर पूछा कि ये कौन है? तो वहीं एक यूजर ने अर्जुन को गाली देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड में एक और बच्चा हिंदू से मुस्लिम बना तुझे अच्छा लग रहा है'। इस कमेंट से अर्जुन भड़क गए और उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अब हिंदू हो या मुस्लिम क्या फर्क पड़ता है? इससे उसको, उसके पेरेंट्स को जो भी उसे जानते हैं उन्हें फर्क नहीं पड़ता तो तू कौन है बे हिंदू मुस्लिम करने वाला?' बता दें कि करीना ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर सेलेब्स के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल करते हैं। सेलेब्स ही नहीं उनके बच्चों को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है जिससे कई बार सेलेब्स अपना आपा खो बैठते हैं और यूजर्स को करारा जवाब देते हैं। कई सेलेब्स इसे लेकर आपत्ति भी जता चुके हैं कि उनके सेलेब्स होने का खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत में नजर आए थे, जिसमें उनके अलावा कृति सेनन औप संजय दत्त भी थे। हालांकि फिल्म बॉक्सऑफिस पर कामयाब नहीं रही थी। अब वो दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इसे टाल दिया गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर