अर्जुन कपूर के बॉलीवुड में पूरे हुए 10 साल, इश्कजादे के लिए अपने ड्राइवर से सीखी थी एक्टिंग

10 years of Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में दस साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखा है। जानिए इश्कजादे के बारे में दिलचस्प बातें...

Ishqzaade film
Arjun Kapoor and Parineeti Chopra 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं।
  • अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखा है।
  • अर्जुन कपूर ने फिल्म के लिए अपने ड्राइवर से एक्टिंग सीखी थी।

मुंबई. अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक यानी 10 साल पूरे कर लिए हैं। 11 मई साल 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अर्जुन कपूर की पहली फिल्म हिट रही थी। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ यादें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इश्कजादे फिल्म (Ishqzade film) में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने परम चौहान का किरदार निभाया था। वहीं, परिणीति चोपड़ा जोया कुरैशी के रोल में नजर आई थीं। शुरुआत में इस फिल्म का नाम तेवर होने वाला था। हालांकि, मेकर्स ने बाद में इश्कजादे टाइटल को फाइनल किया। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि परम के किरदार के लिए उन्होंने एक्टिंग अपने ड्राइवर से सीखी थी। बकौल अर्जुन कपूर, 'परम के लिए मुझे प्रेरणा मेरे ड्राइवर से मिली। मैं गाड़ी में आते-जाते उनसे बहुत बातें करता था।' 

Ishqzade

Also Read: मलाइका अरोड़ा से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट कर चुके हैं अर्जुन कपूर, 2 साल चला था रिश्ता

सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट 
अर्जुन कपूर ने इश्कजादे के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर फिल्म के बिहाइंड द सीन फोटो शेयर किए हैं। फोटो के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री में दस साल। मैं आदि सर और डायरेक्टर हबीब फैसल का एहसानमंद हूं, जिन लोगों ने मुझे इश्कजादे जैसी फिल्म दी। एक ऐसी फिल्म जिसने मेरा हीरो बनने का सपना साकार हुआ। कई यादें और प्यार ये फिल्म देती है। शुक्रिया। एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं गर्व से कहता हूं कि काम अभी जारी है। हर एक फिल्म कुछ सीखने और बेहतर करने के लिए मौका देती है। मुझे इतने अच्छे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मिले। ये सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा था।' 

इंस्टाग्राम पर शेयर की रील
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर की। इसमें वह शूटिंग से वापस लौट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार में अपनी फिल्म इश्कजादे का टाइटल सॉन्ग लगाया हुआ है। 

अर्जुन कपूर ने इस रील के साथ लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा होने के बावजूद ऐसा लगता है कि आज शूटिंग का पहला दिन है।' रील पर मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया, 'ये फिल्म, ये गाना। इसके साथ हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर