Malaika Arora को Arjun Kapoor ने किया किस, रोमांटिक तस्वीर से ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड
Updated Oct 23, 2019 | 18:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) के साथ एक सेल्फी शेयर की है। फोटो में अर्जुन, मलाइका को सिर पर किस करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस फोटो का कैप्शन भी खास रखा है।

Malaika Arora Arjun Kapoor romantic pictures Viral on Social media on her birthday Check here
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मुंबई में मंगलवार को मलाइका अरोड़ा की शानदार बर्थडे पार्टी हुई।
  • पार्टी में मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हुए।
  • अर्जुन के साथ उनका परिवार भी मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचा था।

मलाइका अरोड़ा 46 साल की हो गई हैं। इस बर्थडे पर मलाइका ने विदेश की बजाय मुंबई में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने भी उनको खास अंदाज में विश किया है। अर्जुन ने मलाइका के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है जिसमें ये लव बर्ड्स बेहद कोजी नजर आ रहा है। अर्जुन के साथ मलाइका सेल्फी ले रही हैं। फोटो में दोनों काला चश्मा लगाए हैं वहीं अर्जुन, मलाइका को सिर पर किस करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस फोटो के कैप्शन में एक दिल बनाया है।
मलाइका अरोड़ा ने भी इसी साल अर्जुन कपूर के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर एक साथ वाली फोटो शेयर किया था। पहली बार मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। मलाइका ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे, मेरे क्रेजी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर। हमेशा आपको प्यार और खुशियां।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arjunkapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@malaikaaroraofficial) on

वैसे ऐसा पहली बार है जब मलाइका अरोड़ा ने कई साल बाद अपना बर्थडे मुंबई में मनाया है। मलाइका हर साल भारत के बाहर चली जाती हैं। हालांकि इस बार उन्होंने अपने दोस्तों के साथ यहीं रहकर जश्न मनाने की प्लानिंग की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoomtv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoomtv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@azeem_showbiz36) on

मंगलवार को हुई मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। अर्जुन के साथ- साथ उनका परिवार भी मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचा। पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं इसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जान्हवी कपूर, करण जौहर, अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना, राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर, तारा सुतारिया, अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जैसे स्टार्स शामिल हुए। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज में मलाइका और अर्जुन को धमाकेदार डांस करते और जमकर मस्ती करते देखा गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर