Arjun Kapoor New Movie: रकुल प्रीत के साथ अर्जुन ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग, जॉन अब्राहम करेंगे प्रोड्यूस

बॉलीवुड
Updated Nov 16, 2019 | 18:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arjun Kapoor Upcoming Movie: अर्जुन कपूर ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है जिसमें वो एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से साथ नजर आएंगे।

Arjun Kapoor and Rakul Preet Singh
Arjun Kapoor and Rakul Preet Singh 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है
  • इस फिल्म में अर्जुन के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी
  • जल्द ही अर्जुन की फिल्म पानीपत रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आया था और जल्द ही फिल्म रिलीज होने वाली है। पानीपत के बाद अर्जुन अपनी अगली फिल्म में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। 

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर रकुल के साथ तस्वीर शेयर की जो कि चार फोटोज का कोलाज है। इसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'पिक्चर शुरू। बाकी जानकारी भी जल्द अपलोड की जाएगी।' अर्जुन ने जो फोटो शेयर की है उसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार होगा जब अर्जुन और रकुल बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को जॉन अब्राहम, निखिल आडवाणी और भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। यह तीसरी बार होगा जब यह तीने साथ काम करेंगे, इससे पहले वो बाटला हाउस और सत्यमेव जयते में भी साथ काम कर चुके हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

इसके अलावा अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी इस फिल्म के बारे में बताया। उन्होंने अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो कार में बैठे दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वो अपनी 14वीं फिल्म करने जा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म पानीपत में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन दिखेंगी। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे। पानीपत इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं रकुल प्रीत सिंह फिल्म मरजावां में दिखाई देंगी जिसमें उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर