अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने शेयर की टॉपलेस फोटो, दो महीने पहले बनीं थीं मां

बॉलीवुड
Updated Oct 04, 2019 | 11:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स हाल ही में मां बनी हैं। डिलीवर के बाद गैब्रिएला लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं जिनमें वो काफी फिट और ग्लैमरस दिख रही हैं।

Arjun Rampal with girlfriend Gabriella Demetriades
Arjun Rampal with girlfriend Gabriella Demetriades 
मुख्य बातें
  • एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी बोल्ड फोटो
  • गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की उसमें वो टॉपलेस हैं
  • गैब्रिएला दो महीने पहले ही मां बनी थीं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया था, हालांकि उन्होंने अभी अर्जुन से शादी नहीं की है

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अक्सर खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों पेरेंट्स बने हैं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। बीते दिनों अपनी डिलीवरी के बाद गैब्रिएला चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने अपने बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद ही वजन घटा लिया था और अपने इस पूरे सफर को सोशल मीडिया पर बताया था।

अपने बेटे को जन्म देने के बाद से ही गैब्रिएला सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में गैब्रिएला एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने जो फोटो शेयर की उसमें वो डेनिम जींस और जैकेट पहने नजर आ रही हैं। इसमें उनकी जींस का बटन खुला है वहीं वो टॉपलेस हैं और उन्होंने केवल डेनिम जैकेट को ओपन कर पहना है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on

 

गैब्रिएला की ये फोटो उनके फैंस तो बहुत पसंद आ रही है और वो एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस पर कमेंट कर कहा कि गैब्रिएला बहुत खूबसूरत हैं तो कुछ ने कहा कि उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि वो 'मां' हैं। तो वहीं कुछ फैंस तो उन्हें हॉट मम्मा भी कह रहे हैं। मालूम हो कि गैब्रिएला अभी 32 साल की हैं और अर्जुन से करीब 14 साल छोटी हैं। 

दो महीने पहले पेरेंट्स बने हैं अर्जुन- गैब्रिएला ​

मालूम हो कि 18 जुलाई, 2019 को अर्जुन- गैब्रिएला पेरेंट्स बने हैं। गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया था। उनके पेरेंट्स बनने की जानकारी मशहूर डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्‍ता ने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने ट्विटर के जरिए दोनों को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'घर पर खुशियां आने के लिए मुबारक अर्जुन रामपाल!' बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर