#Ask Kajol: शाहरुख खान की ये दो खूबी काजोल को हैं बेहद पसंद, बताया 2020 की क्या है सबसे अच्छी बात

Ask Kajol: शाहरुख खान के बाद अब काजोल ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा है। इसमें काजोल ने शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन से जुड़े सवालों का जवाब दिया है।

Kajol, Shahrukh Khan
Kajol, Shahrukh Khan 
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में काजोल ने अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब सेशन रखा है।
  • काजोल से एक फैन ने पूछा कि उन्हें शाहरुख खान में क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद है?
  • काजोल ने ये भी बताया कि वह लॉकडाउन में किस तरह से वक्त बिता रही हैं।

मुंबई. लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं। शाहरुख खान के बाद अब काजोल भी फैंस के लिए सवाल जवाब का सेशन #AskKajol कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि शाहरुख खान की क्या चीज उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। 

काजोल से एक फैन ने पूछा कि उन्हें शाहरुख खान में क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद है? इस पर काजोल ने लिखा- उसकी बेहतरीन एनर्जी। इसके अलावा एक फैन ने कुछ-कुछ होता है की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- इस फिल्म के बारे में एक शब्द। 

काजोल ने इस पर लिखा- यादें और दोस्ती। दो शब्द। वहीं, एक फैन ने उनसे पूछा कि- 'आपको क्या लगता है कि अभी तक 2020 में क्या चीज सबसे अच्छी हुई है।' इस पर उन्होंने लिखा- 2020 की सबसे अच्छी चीज है कि इसे खत्म होने में केवल सात महीने बचे हैं। 


 

काजोल ने लिखा- 'नहीं बनाती हूं खाना'
काजोल से पूछा कि- टक्या आप इन दिनों खाना बना रही हैं। इसके अलावा आप और अजय देवगन पूरा दिन टाइम पास करने के लिए क्या कर रहे हैं? इस पर काजोल ने कहा-'मैं दोहरा दूं कि मैं खाना नहीं बनाती हूं। हां खान जारूर अच्छा लगता है।'

काजोल आगे लिखती हैं- 'मैं दिन भर वह चीजें करती हूं जो मुझे काफी पसंद है। इसके अलावा रोजाना वर्कआउट भी करती हूं।' वहीं, एक दूसरे फैन ने पूछा- 'अगर आप एक एक्टर न होती तो क्या होती? इस पर काजोल ने कहा कि- 'मैं वह सब कुछ होती जो आज मैं हूं।'  


 

लॉकडाउन पर शेयर किए थे टिप्स 
काजोल ने लॉकडाउन के दौरान अपने फैंस से वक्त बिताने के कुछ टिप्स भी शेयर की थी। काजोल ने माधुरी दीक्षित के साथ फोटो शेयर कर लिखा था- - 'अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के जरिए कनेक्ट रहो।'           

काजोल ने अपनी फैमिली के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ काजोल ने लिखा- 'अपनी फैमिली के साथ कुछ क्वालिटी वक्त जरूर बिताएं।' इसके अलावा वह अपने पेट के साथ भी फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा- इनसे वायरस नहीं फैलता है। मुझे मानिए ये स्ट्रेस बस्टर होता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर