Athiya Shetty और KL Rahul की थाईलैंड वेकेशन की फोटो वायरल, तभी से आ रहीं एक्ट्रेस की लिंकअप की खबरें

Athiya Shetty KL Rahul 2019 Thailand vacation: अथिया की क्लोज फ्रेंड अनुष्का रंजन ने राहुल के साथ वाली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर 2019 की उनकी थाईलैंड वेकेशन की है...

Athiya Shetty And KL Rahul| Athiya Shetty KL Rahul throwback picture| Athiya Shetty KL Rahul 2019 Thailand vacation| अथिया शेट्टी और केएल राहुल की थाईलैंड वेकेशन फोटो वायरल| अथिया केएल|
अथिया शेट्टी और केएल राहुल। 
मुख्य बातें
  • अथिया शेट्टी इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ लंदन में हैं।
  • लगातार अथिया शेट्टी और केएल राहुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।
  • अब दोनों की एक थाईलैंड वेकेशन की तस्वीर सामने आई है।

सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ लंदन में हैं। दोनों अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और इन्हें प्रशंसकों का खूब प्यार मिला है। 

अब इसी बीच, अथिया की क्लोज फ्रेंड अनुष्का रंजन ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी और राहुल के साथ वाली फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। तस्वीर 2019 की उनकी थाईलैंड वेकेशन की है जब अथिया और राहुल के रिश्ते की अफवाहें सामने आने लगी थीं।

थ्रोबैक तस्वीर में, अथिया को सफेद टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता है। जबकि केएल राहुल को नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आदित्य सील भी हैं। 

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक हैप्पी ग्रुप तस्वीर शेयर की थी जिसमें विराट, वामिका, अथिया, केएल राहुल और अन्य लोग नजर आए थे। सभी को मिलकर लंदन में 'हम साथ साथ है' मोमेंट रीक्रिएट करते हुए देखा गया था। तस्वीर के साथ, अभिनेत्री ने लिखा था-  दुरहम साथ-साथ है..।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने में कामयाब रहे हैं। लेकिन उनके प्रशंसक सोशल मीडिया को नोटिस करते रहते हैं जो उनके रिश्ते को आधिकारिक बनाता है। कथित तौर पर, राहुल ने बीसीसीआई को सौंपे गए दस्तावेजों में अथिया को अपने साथी के रूप में सूचीबद्ध कराया और उन्हें इसकी सूचना भी दी। इस खबर उनके प्रशंसकों को काफी उत्साहित कर दिया है और वे कपल के रिश्ते के आधिकारिक होने का इंतजार कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर