Shubh Mangal Zyada Saavdhan: रियल लाइफ में भी लड़के को Kiss कर चुके हैं आयुष्मान खुराना, खुद किया खुलासा

Shubh Mangal Zyada Saavdhan: शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार की लव स्टोरी दिखाई गई है। आयुष्मान ने बताया कि वे फिल्म से पहले भी एक लड़के को किस कर चुके हैं।

Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आयुष्मान खुराना ने खोले राज
  • बताया- शुभ मंगल ज्यादा सावधान से पहले भी कर चुके हैं लड़के को किस
  • फिल्म में उनके साथ जितेंद्र कुमार आएंगे नजर

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म बिल्कुल अलग सब्जेक्ट पर बनी है। फिल्म में आयुष्मान गे का रोल निभा रहे हैं। आयुष्मान उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें अपनी किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। इस बात को वे अपनी पहली ही फिल्म में स्पर्म डोनर बनकर साबित कर चुके हैं। आयुष्मान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान के पार्टनर के रूप में जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। फिल्म में दोनों का किसिंग सीन भी है, लेकिन सिर्फ फिल्म ही नहीं रियल लाइफ में भी आयुष्मान लड़के को किस कर चुके हैं। सुनने में ये बात भले ही अजीब लगे, लेकिन ये बिल्कुल सच है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ayushmannk) on

आईएएनएस के मुताबिक आयुष्मान ने बताया कि मैंने पहले भी एक लड़के को किस किया है। रोडीज के दौरान हम ट्रूथ और डेयर खेल रहे थे। मेरे डेयर आया, जिसमें एक लड़के को किस करना था। तो मैंने को डेयर पूरा किया। फिल्म के लिए उन्होंने बताया कि अगर मैं एक डेयर के लिए ये कर सकता हूं तो फिल्म में क्यों नहीं कर सकता? भारत में इस तरह की फिल्म साल 2020 में बन रही है। मुझे लगता है कि एक लड़का किसी लड़के से या कोई लड़की किसी लड़की से प्यार कर सकती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्यार को प्यार की तरह की ट्रीट करना चाहिए।

मुंबई के एक कॉलेज में प्रमोशन के दौरान आयुष्मान ने ये बात कही। फिर उनसे पूछा गया कि क्या उनके को-स्टोर जितेंद्र कुमार को भी किसी लड़के को किस करने का अनुभव है। इस पर उन्होंने बताया कि किसिंग सीन की शूटिंग से पहले मैंने जितु से पूछा था कि क्या उसने कभी किसी लड़के को किस किया है। तो उसने बताया कि वो ये कर चुका है। 

इंजीनियरिंग कॉलेज में रेगिंग्स होती है, उसी दौरान उसे 4 लड़कों को किस करने का टास्क दिया गया था। आयुष्मान ने बताया कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उस वक्त इस पर प्रतिबंध नहीं था, इसलिए जितु को ये करना पड़ा। उन्होंने फिल्म से पहले मैथड एक्टिंग की है।

फिल्म की अगर बात करें तो शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान और जितेंद्र के अलावा नीना गुप्ता, गजराज राव, पंखुड़ी अवस्थी, मानवी गगरू भी अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर