बाहुबली के 'भल्लालदेव' राणा दग्गुबाती ने की सगाई, जानें कौन है ये खूबसूरत लड़की

Rana Dagubati Announces Engagement: एक्टर राणा दग्गुबाती ने सगाई कर ली है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मंगेतर संग फोटो भी शेयर की।

Rana Dagubati with fiance Miheeka Bajaj
Rana Dagubati with fiance Miheeka Bajaj  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का रोल निभाने वाले एक्टर राणा दाग्गुबाती ने की सगाई
  • राणा दाग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर मंगेतर मिहिका बजाज संग फोटो शेयर कर दी जानकारी
  • मालूम हो कि मिहिका ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो नाम की कंपनी चलाती हैं

मशहूर फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर राणा दग्गुबाती ने फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई, फिल्म में भले ही उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया लेकिन दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया। अब उन्होंने फैंस को एक खुशखबरी दी है। 

दरअसल राणा दग्गुबाती ने सगाई कर ली है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर संग फोटो शेयर की और लिखा, 'और उसने हां कह दिया'। उनकी मंगेतर की नाम मिहिका बजाज है। जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट किया सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। जाहिर है उनके फैंस इससे बेहद खुश हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati) on

कौन हैं मिहिका बजाज?

राणा दाग्गुबाती ने जैसे ही फैंस को अपनी सगाई के बारे में जानकारी दी उनके फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर ये लकी गर्ल है कौन जिसने 'भल्लालदेव' का दिल जीत लिया? मिहिका हैदराबाद में जन्मी और पली- बढ़ी हैं और बंटी व सुरेश बजाज की बेटी हैं। मिहिका इंटीरियर डिजाइन और डेकोर का बिजनेस चलाती हैं और उनकी कंपनी का नाम है ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो। इसके साथ ही उनकी कंपनी वेडिंग और इवेंट्स भी प्लान करती है। मिहिका ने Chelsea University से इंटीरियर डिजाइनिंग में मास्टर्स की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by miheeka (@miheeka) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by miheeka (@miheeka) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by miheeka (@miheeka) on

मिहिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनकी मां बंटी Krsala jewels की डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड हैं। मिहिका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर अपनी कंपनी और कामयाबी के श्रेय मां को देती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dew Drop Design Studio (@dewdropdesignstudio) on

जल्द शुरू करना चाहती हैं ये काम

साल 2018 में दिए एक इंटरव्यू में मिहिका ने कहा था कि खाना उनका सबसे बड़ा पैशन है। उन्होंने कहा, 'खाना बनाना भी मेरी पसंदीदा आदतों में से एक है। मुझे किताबें पढ़ना पसंद है। कभी- कभी मैं लिखना भी पसंद करती हूं। इसके साथ ही मुझे तोहफे देना भी पसंद है। मैं भविष्य में लग्जरी गिफ्टिंग के लिए समर्पित कंपनी शुरू करने का प्लान बना रही हूं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर