Maine Pyar Kiya: 'मैंने प्यार किया' को 30 साल हुए पूरे, भाग्यश्री के बेटे ने सलमान के सीन को किया रीक्रिएट

बॉलीवुड
Updated Dec 29, 2019 | 15:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman & Bhagyashree film Maine Pyar Kiya 30 Years: सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भाग्यश्री के बेटे ने कुछ खास वीडियो शेयर किए।

Salman & Bhagyashree film Maine Pyar Kiya 30 Years
Abhimanyu Dassani recreates Maine Pyar Kiya scene: अभिमन्यु दसानी ने मैंने प्यार किया का सीन किया रीक्रिएट 
मुख्य बातें
  • मैंने प्यार किया ने पूरे किए 30 साल
  • सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म रही थी सुपरहिट
  • भाग्यश्री के बेटे ने इस फिल्म के दो सीन्स को किया रीक्रिएट

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में से एक हैं। इसमें उनके साथ भाग्यश्री नजर आई थी। राजश्री प्रोडेक्शन की इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों की क्यूट लव स्टोरी को अब 30 साल पूरे हो चुके हैं। आज से 30 साल पहले मैंने प्यार किया रिलीज हुई थी।

इस मौके पर भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने कुछ खास वीडियो शेयर किए। दरअसल उन्होंने सलमान और भाग्यश्री की इस क्लासी फिल्म के दो सीन्स को रीक्रिएट किया। उन्होंने ये वीडियो एक्ट्रेस-सिंगर शर्ली सेठिया के साथ बनाया। एक वीडियो में वे सलमान की आइकॉनिक ब्लैक जैकेट पहने दिख रहे हैं, जिस पर पर अलग-अलग पैचेज हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@abhimanyud) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@abhimanyud) on

वहीं शर्ली मैंने प्यार किया की फेमस कैप पहने दिख रही है, जिस पर 'FRIENDS' लिखा है। साथ ही इसमें सलमान का डायलॉग मारते हैं, 'दोस्ती का एक उसूल है मैडम, नो सॉरी, नो थैंक्यू।' इसके अलावा अभिमन्यु ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वे शर्ली के साथ फिल्म के फेमस डायलॉग बोल रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@abhimanyud) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@abhimanyud) on

आपको बता दें कि अभिमन्यु ने सलमान के बर्थडे पर उन्हें मैंने प्यार किया की ये ब्लैक जैकेट गिफ्ट की थी। जिसकी फोटो भी उन्होंने पोस्ट की। सलमान को ये गिफ्ट बहुत पसंद आया। पार्टी में भी वे इस जैकेट को पहने हुए दिखे थे। वहीं अभिमन्यु की अगर बात करें तो उनकी नई फिल्म निकम्मा आने वाली है। इसमें शर्ली सेठिया और शिल्पा शेट्टी हैं। ये फिल्म अगले साल 5 जून को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर