शादी के 5 साल बाद भी पति संग ऐसे रोमांस करती हैं मोनालिसा, वायरल हुईं ये लेटेस्ट अतरंगी तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने 17 जनवरी 2017 को एक्टर विक्रांत सिंह से शादी की थी और अब दोनों की शादी को पांच साल पूरे हो गए हैं। देखें दोनों की रोमांटिक फोटोज।

Monalisa with Husband Vikrant
Monalisa with Husband Vikrant  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की शादी के 5 साल पूरे।
  • मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर पति विक्रांत सिंह संग शेयर की खूबसूरत फोटोज।
  • देखें मोनालिसा और विक्रांत सिंह की बोल्ड फोटोज।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की शादी को पांच साल हो गए हैं। उन्होंने 17 जनवरी 2017 को एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। शादी की पांचवी सालगिरह पर मोनालिसा ने पति संग अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर कर उन्हें इस खास दिन की बधाई दी। 

मोनालिसा ने पति संग जो फोटोज शेयर कीं उनमें वो रेड स्कर्ट टॉप पहने हुए हैं। इस दौरान दोनों कोजी अंदाज में भी दिखे। इन फोटोज को शेयर कर मोनालिसा ने लिखा, 'पांच साल मुबारक हो लव। मेरे पार्टनर इन क्राइम, मेरे दोस्त, मेरे प्यारे पति.. साथ में हम स्ट्रॉन्ग हैं।' जैसे ही मोनालिसा ने यह फोटोज शेयर की सेलेब्स ने और फैंस ने कमेंट कर कपल को बधाई देनी शुरू कर दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

वहीं अगर मोनालिसा और विक्रांत की तस्वीरों की बात करें तो यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने पति विक्रांत संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हों। इससे पहले भी दोनों की कई रोमांटिक फोटोज सामने आ चुकी हैं जिनके चलते वो चर्चा में भी रहे। 

शादी से पहले रहे लिव- इन रिलेशनशिप में

मोनालिसा और विक्रांत की बात करें तो साल शादी के बंधन में बंधने से पहले कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। बिग बॉस के घर के अंदर ही विक्रांत ने घुटनों पर बैठकर मोनालिसा को प्रपोज किया था। उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर ही शादी भी कर ली थी।

जल्द करेंगे फैमिली प्लानिंग

मोनालिसा और विक्रांत की फैमिली प्लानिंग के बारे में बात करें तो ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने कहा था कि वो जल्द ही फैमिली प्लानिंग करने के बारे में सोचेंगे। मोनालिसा ने कहा था, 'हां, हम जल्द ही फैमिली प्लानिंग करने के बारे में रहे हैं। लोगों को जल्द ही पता चल जाएगा। शायद अगले साल तक। मेरे परिवार और विक्रांत दोनों के परिवार का हमपर दबाव है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर