कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए इन लड़कियों ने किया कॉलेज बंक, एक्टर से मिलकर ऐसा था रिएक्शन

बॉलीवुड
Updated Sep 27, 2019 | 12:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्टर कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बता दें कि एक्टर को दर्शकों का दिल जीतना बखूबी आता है। फीमेल फैंस अक्सर उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए एक्साइटेड रहती हैं।

Kartik Aaryan
Kartik Aaryan 
मुख्य बातें
  • हाल ही में कार्तिक आर्यन की मुलाकात उनका खास फैंस से हुई
  • कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म लव आज कल 2 और पति पत्नी और वो में नजर आने वाले हैं।
  • एक्टर जल्द नई फिल्म भूल भुलैया 2 पर काम शुरू करेंगे

प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों से लोगों के बीच हिट हुए कार्तिक आर्यन आए दिन चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अनन्या पांडे तो कभी सारा अली खान के साथ उनकी डेटिंग की खबरें आए दिन आती रहती हैं। लव लाइफ के अलावा एक्टर की फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी है। आलम ये है कि लड़कियां अक्सर उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए बेताब रहती हैं।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाले कार्तिक आर्यन को लेकर युवाओं के बीच एक्टर को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। भूलभुलैया 2 एक्टर अपनी पॉपुलैरिटी को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर से जुड़े एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। 

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में कार्तिक तीन ऐसी लड़कियों से मिले जो उनकी जबरदस्त फैन है। खबरों के मुताबिक ये लड़कियां कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए रोजाना अपने कॉलेज बंक करती थी।

 

लड़कियों ने 15 दिन तक कॉलेज बंक किया तब जाकर बाद उन्हें कार्तिक आर्यन से मिलने का मौका मिला। इस दौरान ना सिर्फ उनके साथ फोटो क्लिक कराई बल्कि गले भी लगाया। अब इस खबर से साफ है कि कार्तिक लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी कार्तिक आर्यन काफी पसंद करती हैं। इस लिस्ट में सारा अली खान और अनन्या पांडे का नाम सबसे पहले आता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

वर्क फ्रंट की बात करूं तो कार्तिक आर्यन जल्द ही इम्तियाज़ अली की फिल्म लव आज कल 2 और फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जल्द भूल भुलैया 2 पर काम शुरू करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर