Bhumi Pednekar ने किया खुलासा, सोशल मीडिया पर इस वजह से चेक करती रहती हैं प्रियंका चोपड़ा का प्रोफाइल

बॉलीवुड
Updated Dec 04, 2019 | 22:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bhumi Pednekar on Priyanka Chopra: भूमि पेडनेकर की फिल्म पति पत्नी और वो जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि वो सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को स्टॉक करती हैं।

Priyanka Chopra and Bhumi Pednekar
Priyanka Chopra and Bhumi Pednekar 
मुख्य बातें
  • भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में बिजी हैं
  • भूमि ने हाल ही में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को स्टॉक करना पसंद है
  • इससे पहले भूमि यह भी कह चुकी हैं कि उन्हें निक जोनस काफी क्यूट लगते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अक्सर अपनी फिल्मों और बेहतरीन काम को लेकर चर्चा में रहती हैं। यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि वो बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा की बड़ी फैन हैं जिसके बारे में वो कई बार कह चुकी हैं। 

भूमि ना केवल पीसी की फैन हैं बल्कि उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की भी फैन हैं, जिसके बारे में कॉफी विद करण में खुद उन्होंने बताया था। इस शो में भूमि ने बताया था कि अगर उन्हें बॉलीवुड में कभी किसी के बॉयफ्रेंड या पति को डेट करना हो तो वो प्रियंका के पति को करेंगी क्योंकि वो सेंसेशन हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वो काफी क्यूट भी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhumi (@bhumipednekar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhumi (@bhumipednekar) on

हाल ही में भूमि ने एक वेबसाइट से बात करते हुए एक बार फिर प्रियंका का नाम लिया और कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर प्रियंका को स्टॉक (प्रोफाइल पर विजिट करना) करना पसंद है। उन्होंने कहा, 'मुझे पीसी से प्यार है और लगातार चेक करती रहती हूं कि वो क्या कर रही हैं।'

वहीं अनन्या पांडे ने कहा कि उन्हें आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं तो वहीं कार्तिक ने कहा कि वो अपने ही इंस्टाग्राम अकाउंट से ऑब्सेस्ड हैं। मालूम हो कि तीनों स्टार्स अपनी आने वाली फिल्म पति- पत्नी और वो के प्रमोशन के लिए आए हुए थे। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है, जिसकी टक्कर अर्जुन कपूर-कृति सेनन की फिल्म पानीपत से होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला में नजर आईं थीं। अब वो विक्की कौशल के साथ 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टेड शिप' में नजर आएंगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ फिल्म आजकल में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर