Bigg Boss 15: सिंगिंग शो में कंटेस्‍टेंट बनकर शामिल हुई थीं अकासा सिंह, इस मशहूर संगीतकार ने दिया था बॉलीवुड में चांस

Bigg Boss 15 contestant: बिग बॉस 15 में बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर अकासा सिंह भी नजर आने वाली हैं। उन्‍होंने कई सुप‍रहिट गाने गाए हैं। उन्‍होंने कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली।

Akasa Singh, Bigg Boss 15
Akasa Singh 
मुख्य बातें
  • सिंगिंग रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार में नजर आई थीं अकासा
  • संगीत परिवार में जन्‍मी अकासा को बचपन से है म्‍यूजिक में लगाव
  • अकासा की गायिकी सुनकर हिमेश रेश‍िमिया हुए थे खुश

Akasa Singh in Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 को शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। आज इसका प्रीमियर है। हर साल की तरह इस बार भी दर्शक शो में अलग-अलग व्यक्तित्व वाले प्रतियोगियों को देखेंगे। इस बार शो में पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर अकासा सिंह भी नजर आएंगी। अपने ग्‍लैमर और आवाज से लोगों का दीवाना बनाने वाली अकासा बिग बॉस के घर में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगी। तो कौन हैं ये और कैसे इन्‍होंने मुंबई में हासिल किया खास मुकाम आइए जानते हैं। 

परिवार से मिला संगीत का ज्ञान 

अकासा सिंह मुंबई से हैं। वह एक संगीत परिवार में जन्मी है। इसी के चलते बचपन से ही उन्हें इसमें काफी दिलचस्पी है। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो से की थी। 2014 में वह इंडियाज रॉ स्टार का हिस्सा थीं। 

akasa

हिमेश रेशमिया ने अकासा के टैलेंट पर‍ दिखाया भरोसा 

सिंगिंग रियलिटी शो में मशहूर गायक एवं संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अकासा के टैलेंट को पहचाना। वह उनकी गायिकी से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने अकासा को बॉलीवुड में एक ब्रेक देने का वादा किया। लिहाजा हिमेश ने अकासा को 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम के गाने खींच मेरी फोटो गाने का मौका दिया। यह एक हिट गाना साबित हुआ। यहां से अकासा की जिंदगी बदल गई।

इन पॉपुलर गानों से मिली पहचान 

अकासा सिंह ने 2018 में,अपना पहला सोलो ठग राजा किया। इसके बाद उन्‍होंने स्वीटी वेड्स एनआरआई में कुड़ी गुजरात दी, फिल्म भारत में ऐथे आ, फिल्म ड्राइव में प्रेम पुजारी, गुड न्यूज में दिल ना जाने, फिल्म लव आज कल में धक धक और फिल्म में पेग शेग जैसे सुपरहिट गाने गाए। इनसे अकासा ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली। इतना ही नहीं आस्था गिल के साथ उनका गाना नागिन भी काफी लोकप्रिय हुआ।

akasa

टेलीविजन पर भी आईं नजर 

अकासा ने सिंगिंग के अलावा एमटीवी बीट पर सीक्रेट साइड के होस्ट के रूप में भी टेलीविजन पर नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा  उन्होंने अमेज़ॅन प्राइम ओरिजिनल रियलिटी शो द रीमिक्स में डीजे स्किप के साथ एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर