बिग बॉस 9 की मंदना करीमी ने शेयर की टॉपलेस फोटो, लोगों ने भद्दे कमेंट कर कहीं ऐसी बात

Mandana Karimi Topless Photo: एक्ट्रेस मंदना करीमी ने सोशल मीडिया पर अपनी टॉपलेस फोटो शेयर की जिसके चलते वो चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी फोटो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Mandana Karimi
Mandana Karimi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस मंदना करीमी ने शेयर की अपनी टॉपलेस फोटो
  • मंदना की फोटो पर यूजर ने किए भद्दे कमेंट्स
  • बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी हैं मंदना

टेलिविजन के सबसे चर्चित रिएलिटी शोज में से एक बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी मंदना करीमी इन दिनों चर्चा में हैं और इसकी वजह है उनकी फोटो। मंदना ने हाल ही में अपनी फोटो शेयर जो काफी बोल्ड है। दरअसल मंदना ने हाल ही में अपनी जो फोटो शेयर की वो टॉपलेस है जिसके चलते वो चर्चा में हैं।

मंदना ने शेयर की टॉपलेस फोटो

इस फोटो में मंदना ट्राउजर पहने हुए साइड पोज दे रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक कविता भी लिखी। जहां एक तरफ फैंस को मंदना की ये फोटो पसंद आ रही है और वो एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो ये फोटो पोस्ट करने के लिए एक्ट्रेस को भला बुरा कह रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mandanakarimi (@mandanakarimi) on

यूजर ने लिखा- नर्क में जाओगी

एक यूजर ने मंदना की फोटो पर कमेंट किया और लिखा कि वो नर्क में जाएंगी। तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये फोटो शेयर करने पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। इससे पहले पिछले महीने भी मंदना ने अपनी इस फोटोशूट की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसपर लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए थे, जाहिर है मंदना को लोगों की परवाह नहीं करतीं और यही वजह है कि वो अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mandanakarimi (@mandanakarimi) on

कोरोना को लेकर आई थी खबर

हाल ही में यह अफवाह आई थी कि मंदना को कोरोना हो गया है और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव किया और इन खबरों को गलता बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कोरोना नहीं बल्कि आंख में इंफेक्शन हुआ है। मंदना ने कहा कि वो घर की सफाई खुद कर रही हैं और शायद इसी की वजह से उनकी आंख में इंफेक्शन हुआ है। उन्होंने फैंस को उनकी फिक्र करने के लिए शुक्रिया भी कहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mandanakarimi (@mandanakarimi) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mandanakarimi (@mandanakarimi) on

फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

मंदना बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वो साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म रॉय में नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने भाग जॉनी, मैं और चार्ल्स और क्या कूल हैं हम 3 जैसी फिल्मों में काम किया। बता दें कि मंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर