[Video] रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में नहीं हुआ कोई नुकसान

Ranveer Singh Car: रणवीर सिंह की कार को एक बाइक ने टक्कर मार दी है। हालांकि, कार को हल्की से खरोंच आई थी। रणवीर सिंह खुद गाड़ी से उतरकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रणवीर बिल्डिंग के बाहर स्पॉट हुए।

Ranveer Singh
Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
  • रणवीर सिंह की कार को बाइक ने टक्कर मार दी है।
  • रणवीर सिंह कार से उतरकर खुद स्थिति का जायजा लिया।

मुंबई. अनलॉक के बाद रणवीर सिंह काम पर लौट आए थे। गुरुवार को रणवीर सिंह अपने काम के लिए निकले थे, तभी एक बाइक उनसे कार से टक्कर  गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया है। 

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह कार से उतरकर अपनी कार को देख रहे थे। हालांकि, इस छोटे से एक्सीडेंट में रणवीर सिंह की कार को जरा सी ही खरोंच आई है।

रणवीर सिंह कार का जायजा लेने के बाद दोबारा अपनी कार में बैठ गए हैं। वहीं, कुछ देर बाद रणवीर सिंह को एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया था। रणवीर सिंह फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिला रहे हैं।     

छह महीने बाद शुरू की शूटिंग 
रणवीर सिंह ने छह महीने बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने सुरक्ष से जुड़े सभी एहतियात बरत रहे हैं। लोकेशन पर शूटिंग के दौरान रणवीर नीले रंग के ट्रैक सूट के अलावा चश्मा व मास्क भी लगाए दिखे। 

सूत्रों के मुताबिक महामारी के बरकरार रहने पर सुपरस्टार्स का अपने घरों से बाहर निकलकर आना और शूटिंग की शुरुआत करना हमारे लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि वे बिजनेस को सामान्य स्थिति में लाने में मदद कर सकते हैं। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थीं। हालांकि, कोरोना और लॉकडाउन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था। 83 अब क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। 

रणवीर सिंह इसके अलावा जयेशभाई जोरदार में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट शालिनी पांडे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आने वाली हैं। इसमें वह मुगल शहजादे दारा शिकोह के रोल में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर