Bipasha Basu Bikini Pics: 40 साल की बिपाशा बसु ने बिकिनी फोटोज ने लगाई आग, वायरल हुईं तस्‍वीरें

Bipasha Basu Bikini Pics: बॉलीवुड की हॉट और दिलकश अदाकारा बिपाशा बसु भले ही पर्दे से दूर हैं लेकिन वह बिकिनी फोटोज से फैंस का दिल जीत रही हैं।

Bipasha Basu bikini photos
Bipasha Basu bikini photos 

Bipasha Basu Bikini Pics: बॉलीवुड की हॉट और दिलकश अदाकारा बिपाशा बसु लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। हालांकि इस बीच अपने फैंस को वह अपनी कमी महसूस नहीं होने देती हैं। वह भले ही पर्दे से दूर हैं लेकिन बिकिनी फोटोज से फैंस का दिल जीत रही हैं। वह समय समय पर इंस्‍टाग्राम पर ग्‍लैमरस और बोल्‍ड तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्‍हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। 

बिपाशा बसु ने हाल ही में कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की हैं जिसमें वह ब्‍लैक बिकिनी में नजर रही हैं और समंदर के पानी से खेल रही हैं। फोटोज़ में उनके साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। बता दें कि दोनों स‍ितारे न्‍यू ईयर का जश्‍न मनाने के लिए किसी आईलैंड पर गए हैं और यह तस्‍वीरें वहीं की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

 


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

बता दें कि बिपाशा बसु को फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें उनके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर, अक्षय कुमार और बॉबी देओल थे। इस फिल्म में बिपाशा नेगेटिव रोल में नजर आईं थीं जिसे काफी सराहा गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 

अजनबी के बाद बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं जिसमें राज, गुनाह, जिस्म, जमीन, ऐतबार, रक्त, बरसात, अपहरण, धूम- 2, फिर हेरा फेरी, ओमकारा, रेस, बचना ऐ हसीनो, आक्रोश, दम मारो दम, प्लेयर्स, राज 3, आत्मा, हमशकल्स और क्रिएचर 3डी जैसी फिल्मों में नजर आईं। वो आखिरी बार साल 2015 में फिल्म अलोन में दिखीं थीं जिसमें वो उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी थे। इसी वक्‍त करण सिंह ग्रोवर के साथ उनका अफेयर शुरू हुआ था जिसके बाद साल 2016 में 30 अप्रैल को दोनों ने शादी कर ली।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर