Birthday: शादीशुदा Malaika Arora के ऐसे करीब आए Arjun Kapoor, रिश्‍ते और शादी पर कही थी ये बात

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर का आज (26 जून) जन्‍मदिन है। अर्जुन कपूर इन दिनों अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। आइये जानते हैं कि कैसे परवान चढ़ी इनकी मोहब्‍बत-

Arjun Kapoor and Malaika Arora
Arjun Kapoor and Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर का आज (26 जून) जन्‍मदिन है।
  • आज ही के द‍िन साल 1985 में बोनी कपूर के घर उनका जन्‍म हुआ था।

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर का आज (26 जून) जन्‍मदिन है। आज ही के द‍िन साल 1985 में बोनी कपूर के घर उनका जन्‍म हुआ था। हाल ही में अर्जुन कपूर फ‍िल्‍म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आए थे और जल्‍द ही भूत पुलिस में दिखाई देंगे। हालांकि आजकल वह अपनी फ‍िल्‍मों से ज्‍यादा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर खुद से 12 साल बड़ी मलाइका को डेट कर रहे हैं और दोनों खुले आम इश्‍क फरमाते नजर आते हैं। 

इस रिश्‍ते की शुरुआत में अर्जुन कपूर और मलाइका ने रिलेशन की बात को छुपाया था लेकिन जब दोनों की करीबी की बात मीडिया में सामने आ गई तो उन्‍होंने इसे स्‍वीकार कर लिया। हालांकि अर्जुन और मलाइका कई बार अपने रिश्‍ते की वजह से ट्रोल हो चुके हैं लेकिन उन्‍हें इसकी परवाह नहीं है। दोनों साथ घूमने जाते हैं, छुट्टियां बिताते हैं। एक दूसरे के बेहद नजदीक देखे जाते हैं और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्‍यार जाहिर करते हैं। आइये आज जानते हैं कि कैसे परवान चढ़ी इनकी मोहब्‍बत। 

अर्जुन कपूर का फ्रेंड सर्किल मलाइका से जुड़ा हुआ था। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा अर्जुन की भी दोस्त हैं। दोनों इसी फ्रेंड सर्किल के चलते एक दूसरे को जाने और समझने लगे। अर्जुन की मलाइका में दिलचस्पी बढ़ी। कहा जाता है कि मलाइका तभी अर्जुन पर फिदा हो गईं थीं जब वह अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' की तैयारी को लेकर सलमान खान से मिलने आया करते थे। मलाइका के तलाक के बाद अर्जुन ने उनके साथ एक फैशन शो में शिरकत कर सबको चौंका दिया था। तभी से दोनों की नजदीकियों की खबरें आने लगीं।

शादी की बात पर क्‍या बोले अर्जुन 

बॉलीवुड हंगामा के इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अर्जुन कपूर से एक फैन ने मलाइका से शादी पर सवाल किया। अर्जुन कपूर ने कहा- ' मैं आपको जरूर बता दूंगा कि मैं कब शादी करने वाला हूं। अभी मेरा कोई इरादा नहीं है।' अर्जुन कपूर ने हंसते हुए कहा- 'अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी।'  फिलहाल जल्द ही शादी करने का मेरा कोई भी प्लान नहीं है। हालांकि, जैसे मैंने कहा है कि अगर मैं कुछ भी नहीं छिपाने वाला हूं।' 

मलाइका में पसंद है ये बात 
अर्जुन कपूर से ये भी पूछा गया कि उन्हें मलाइका अरोड़ा की क्या बात सबसे अच्छी लगती है। इस पर अर्जुन ने कहा-'जिस शख्स को आप प्यार करते हैं उनमें आप क्या चीज पसंद करते हो ये कहना मुश्किल है।' बकौल अर्जुन कपूर-' आप जिसे प्यार करते हैं, तो उसकी हर एक बात को पसंद करते हैं। मलाइका के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा- 'मलाइका मेरे साथ काफी धैर्य में रहती हैं। मैं कोई आसान या सीधा आदमी नही हूं। मुझे लगता है धैर्य काफी मायने रखता है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर