ऋषि कपूर की ऑनस्क्रीन मां सोनिया सहानी ने घरवालों के खिलाफ रचाई थी शादी, फिर टूटा दुखों का पहाड़

ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी में सोनिया सहानी ने उनकी मां का किरदार निभाया था। सोनिया सहानी की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही। उन्होंने रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले शिव से शादी की थी।

Sonia Sahani
Sonia Sahani 
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी के हर किरदार को आज भी याद किया जाता है।
  • फिल्म में ऋषि कपूर की मम्मी का किरदार सोनिया सहानी ने निभाया था।
  • सोनल सहानी ने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1965 में ‘जौहर महमूद इन गोवा’ फिल्म से की थी।

मुंबई. ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म बॉबी का हर एक किरदार लोगों के जेहन में आज भी  ताजा है। फिल्म में ऋषि कपूर की मम्मी का किरदार सोनिया सहानी ने निभाया था। सोनिया सहानी कुछ वक्त बाद लाइमलाइट से दूर चली गई थीं। हालांकि,  उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही थीं। 

सोनिया सहानी ने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1965 में ‘जौहर महमूद इन गोवा’ फिल्म से की थी। इसके अलावा उन्होंने 'मालिक', 'बुड्ढा मिल गया', 'धर्म कर्म', 'चाचा भतीजा' और 'जंगल में मगंल' जैसी फिल्मों में काम किया। 

सोनिया सहानी अपने करियर की ऊंचाई में थीं तो सोनिया सहानी शिव पलिताना को दिल दे बैठी थीं। शिव का फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं था। वे एक रॉयल परिवार से थे। 

Sonia Sahni movies, filmography, biography and songs - Cinestaan.com

लिव इन में रही थीं सोनिया
सोनिया और शिव शादी से पहले दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। शिव पहले से ही शादीशुदा थे और उनका एक बेटा भी था। हालांकि, शादी के बाद भी सोनिया फिल्मों में काम करती रही। 

सोनिया सहानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति चाहते थे कि 'मैं शादी के बाद भी फिल्मों में एक्टिव रहूं। शादी के बाद मैंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।' दोनों का एक बच्चा हुआ। बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। 

Sonia Sahni ~ Complete Wiki & Biography with Photos | Videos

हार्ट अटैक से हुआ निधन 
सोनिया सहानी की जिंदगी में साल 1990 में बड़ा तूफान आया। उनके पति शिव का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। एक्ट्रेस के मुताबिक पति के निधन के बाद उनके परिवार वाले उनसे  नफरत करने लगे थे। 

एक्ट्रेस के मुताबिक मुश्किल वक्त में खुद को हिम्मत देने के लिए मेंटली चैलेंज बच्चों के स्कूल में जाकर समय बिताना शुरू किया। आखिरी बार वह टीवी सीरियल संतोषी मां में  नजर आईं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर