फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफूल वुमन की लिस्ट में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा, मिला ये स्थान

बॉलीवुड
Updated Sep 22, 2019 | 22:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नाम फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की टॉप 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Anushka Sharma
Anushka Sharma   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • देश की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा
  • एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में ये उपलब्धि अपने नाम किया है
  • फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफूल वुमन की लिस्ट में एक्ट्रेस को ये स्थान मिला है

साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि एक्ट्रेस का नाम फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की टॉप 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली महिलाओं में अनुष्का शर्मा की उम्र सबसे कम है। बता दें कि अनुष्का शर्मा ना सिर्फ बॉलीवुड में एक्ट्रेस के तौर पर बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी खास जगह बनाई है।

फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की टॉप 50 में अनुष्का शर्मा 39वें नंबर पर हैं। इसके साथ ही फॉर्च्यून इंडिया ने एक्ट्रेस के बारे में लिखा-शर्मा ना सिर्फ अपनी क्लॉदिंग लाइन नुश और कई ब्रांड्स जैसे नीविया, एले18, मिन्त्रा और लावी का एक चेहरा हैं बल्कि एक प्रोड्यूसर भी हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्स जिसे शर्मा ने तब स्थापित किया था जब वह 25 साल की थीं। उन्होंने तीन छोटे बजट की फिल्म एन एच 10, फिल्लौरी और परी तीनों को प्रोड्यूस किया है।

उनकी ये फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर लगभग 40 करोड़ की कमाई है। बॉलीवुड फिल्मों से हटकर उनकी क्लीन स्लेट फिल्म्स ने एक फीचर फिल्म 'बुलबुल' और एक वेब सीरीज 'माई' को बनाने के लिए करार किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

वहीं प्रोफेशनल लाइफ में एक्ट्रेस की अगली फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि आखिरी बार अनुष्का फिल्म जीरो में नजर आईं थी। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ-साथ कटरीना कैफ के साथ स्क्रिन शेयर करती दिखाई दी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं एक्ट्रेस इन दिनों पर्दे से दूर ऐड शूट और फोटोशूट करती दिखाई दे रही हैं। बीते दिनों वो अपने पित विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं थी। इस दौरान दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर