Holi के रंग में रंगे बॉलीवुड सितारे, ऐश्वर्या राय-नेहा कक्कड़ ने दीं बधाई, ऋषि कपूर बोले कोरोना वायरस से बचकर

Bollywood Celebs Holi: देशभर में होली की धूम है। हर तरफ लोग होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के स‍ितारे भी होली मनाने में पीछे नहीं हैं। स‍ितारों ने अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं।

bollywood celebs wishes happy holi to their fans Rishi kapoor Said careful of the Corona Virus.
बॉलीवुड सितारों की होली।  |  तस्वीर साभार: Instagram

देशभर में होली की धूम है। हर तरफ लोग होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के स‍ितारे भी होली मनाने में पीछे नहीं हैं। तमाम स‍ितारों ने अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ अपनी होलिका दहन वाली फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिखा, 'सभी को होली की बधाईयां। प्यार और प्रकाश....।' मां ऐश्वर्या राय के साथ फोटो में आराध्या होलिका दहन का हिस्सा बनकर बेहद खुश नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी अपने फैन्स को होली की बधाईयां देते नजर आए। ऋषि ने सोशल मीडिया अपने बचपन की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। जिसमें वो पूरी तरह से होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर ने फोटो शेयर कर लिखा, 'एक जवान लड़का आपको सेफ होली की शुभकामनाएं देता है। कोरोना वायरस से सतर्क रहें।' सोनाक्षी सिन्हा, नेहा शर्मा और बिपासा बासु ने भी होली की बधाई दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslisona) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslisona) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

 

 

 

नेहा कक्कड़ ने भी अपने अंदाज में फैन्स को होली की बधाईयां दीं। नेहा ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'हर पल को सेलिब्रेट करो और रंगभरी यादें बनाओ। सभी को होली की शुभकामनाएं...।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehakakkar) on

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 

तापसी पन्नू ने भी होली के त्योहार पर सभी शुभकामनाएं दीं। तापसी ने अपने फैन्स से कहा- बुरा ना मानो होली है...। 

 

 

 

 

 

 

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी, सनी देओल, मल्लिका शेरावत, परिणीति चोपड़ा, सनी लियोनी सहित कई सेलेब्स ने अपने फैन्स को होली की बधाईयां दीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर