Bollywood Love stories: कार्तिक-सारा से दिशा-टाइगर और विक्की-कटरीना तक, ये हैं इस साल के बॉलीवुड 'कपल्‍स'

बॉलीवुड
Updated Feb 10, 2020 | 09:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rumoured Bollywood Couples: बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनके बारे में डेटिंग की खबरें आ रही हैं। इनमें कार्तिक आर्यन-सारा अली खान, दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

Rumoured Bollywood Couples
Rumoured Bollywood Couples  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इन सितारों के डेटिंग की है चर्चा
  • कार्तिक-सारा लव आज कल में आएंगे नजर
  • दिशा-टाइगर का भी वीडियो हुआ था वायरल

बॉलीवुड में रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। हर रोज किसी ने किसी सेलेब की डेटिंग और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। वहीं कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं जो कई बार साथ में नजर आते हैं, लेकिन डेटिंग की बात से इंकार करते हैं। हालांकि फिर भी इन्हें साथ में देखना फैंस को पसंद है और भले ही वे कितना भी इंकार कर लें, लेकिन ये खबरें बंद होने का नाम नहीं लेती हैं। हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलेब्स से, जिनके अफेयर के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में काफी वक्त से हैं।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को फैंस 'सार्तिक' के नाम से बुलाते हैं। सारा ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कार्तिक का अपना क्रश बताया था। इसके बाद से ही फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए बेताब थे। जब दोनों ने इम्तियाज अली की लव आज कल साइन की, तब दोनों के डेटिंग के चर्चे थे। दोनों साथ में कई बार नजर आते थे। लेकिन उन्होंने अपनी रिश्ते की बात को कंफर्म नहीं किया। बाद में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आईं। अब दोनों लव आज कल के प्रमोशन के दौरान साथ नजर आ रहे हैं और ऑफस्क्रीन भी दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री लग रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

विक्की कौशल और कटरीना कैफ
उरी एक्टर विक्की कौशल का नाम पिछले कुछ वक्त से कटरीना कैफ के साथ जुड़ रहा है। दोनों पिछले साल दिवाली पार्टी में साथ नजर आए थे, जिसके बाद से उनकी डेटिंग की खबरों को हवा मिलने लगी। हालांकि दोनों अलग-अलग मौकों पर इन खबरों का खंडन कर चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ फिल्म बागी 2 में एक साथ नजर आए थे। लेकिन उससे पहले से ही दोनों के अफेयर के चर्चे हैं। दोनों का कई बार साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जाता है। हाल ही में मलंग फिल्म की स्क्रीनिंग में भी दिशा और टाइगर का एक वीडियो वायरल हुआ था। दोनों की तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं, लेकिन टाइगर और दिशा ने अब तक अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म बागी 3 को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ वक्त से उनका नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ जुड़ रहा है, लेकिन श्रद्धा ने कभी इस बात को कंफर्म नहीं किया। हाल ही में भी दोनों नजर आए थे। स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन के दौरान जब श्रद्धा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अभी मेरे पास किसी भी बारे में सोचने का वक्त नहीं है, सिवाय उन फिल्मों के जो मैं कर रही हूं। और जैसा कि आपने कहा ये सिर्फ चर्चाएं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
तारा सुतारिया के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम कियारा आडवाणी के साथ जुड़ा। दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए भी देखा गया। हाल ही में अरमान जैन की शादी में कियारा और सिद्धार्थ साथ में डांस करते हुए नजर आएं। लेकिन दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। खबरें तो ये भी थीं कि शादी के दौरान कियारा का जब तारा से आमना-सामना हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे को नजरअंदाज कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

तारा सुतारिया और आदर जैन
इन दिनों खबरें आ रही हैं कि तारा सुतारिया, करीना कपूर के कजिन आदर जैन को डेट कर रही हैं। आदर के भाई अरमान जैन की शादी में दोनों ने साथ में डांस परफॉर्मेंस भी दी थी। वहीं फैमिली फोटो में भी वे आदर के साथ नजर आईं। शादी में तारा ने स्टेज पर अरमान और अनीशा के लिए गाना गाया। स्पॉटबॉय के मुताबिक  तारा जैसे ही स्टेज से उतरी तो रीम जैन ने उन्हें किस किया और गले से लगा लिया। इसके बाद रीमा ने कहा कि वह बहुत जल्द ही तारा और आदर जैन की शादी की डेट फिक्स करने वाली हैं। हालांकि अब तक तारा और आदर ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

आदित्य रॉय कपूर और डिवा धवन
मलंग एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकर चर्चा है कि वे मॉडल डिवा धवन को डेट कर रहे हैं। कहा तो ये भी जा रहा था कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि दोनों ने डेटिंग की बातों का खंडन किया है। हाल ही में आदित्य से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने डिवा को डेट करने की बात से इनकार किया। लेकिन उन्होंने डिवा को अच्छी दोस्त बताया। आदित्य ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं सिंगल हूं या नहीं, इस बात को राज ही रहने देते हैं। जहां तक डिवा की बात है, हम दोनों अलग-अलग जगह इन अफवाहों का खंडन कर चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@adityaroykapur on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@diva.dhawan) on

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
कृति सेनन के बाद सुशांत सिंह राजपूत का नाम जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से जुड़ा। दोनों के साथ में वेकेशन मनाने की भी खबरें आईं, वहीं जब सुशांत बीमार हुए थे तब कहा गया कि रिया ने ही उनकी देखभाल की थी। कुछ वक्त पहले ही सुशांत के बर्थडे पर रिया ने उनके साथ फोटो शेयर कर उन्हें विश किया था। जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरों को हवा मिलने लगी। लेकिन दोनों ने खुलकर इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rhea_chakraborty) on

बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने डेटिंग की खबरों को कभी स्वीकार नहीं किया है, लेकिन फैंस इन्हें साथ में बेहद पसंद करते हैं। देखना होगा कि ये सितारे अफेयर की खबरों की कभी पुष्टि करते हैं या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर