Bollywood Newsmaker: 2 मेगा बजट वेब सीरीज की हुई घोषणा, क्यों अवॉर्ड शो रोने लगे रणवीर सिंह, जानें बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Bollywood Newsmaker of the day 10 September 2022: करण जौहर ला रहे नई वेब सीरीज 'Show Time' तो अवॉर्ड फंक्शन में रोने लगे रणवीर सिंह। जानिए बॉलीवुड जगत की आज की बड़ी खबरें।

Bollywood Newsmaker of the day 10 september Raj kundra pronography case , ranveer singh filmfare award 2022 Video, Dhokha Round D Corner Trailer, Karan Johar Web series Showtime, Mahabharat First Look, Brahmastra Box office Collection Day 1
बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • अवॉर्ड फंक्शन में रोने लगे रणवीर सिंह
  • महाभारत पर इंटरनेशनल वेब सीरीज का हुआ ऐलान
  • जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

Bollywood Newsmaker 10 September 2022: 9 सितंंबर को रिलीज हुई डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में जो कीर्तिमान स्थापित किए, उसका असर पहले दिन की कमाई पर देखने को मिला है। फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका कर दिया है। मेकर्स का दावा है कि इस फिल्म ने 75 करोड़ ओपनिंग दी है। धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से बाकायदा ट्वीट कर बताया गया कि पहले दिन फिल्म ने दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है कि फिल्म ने भारत में 36.50 करोड़ से लेकर 38.50  करोड़ तक का कलेक्शन किया है। जानिए बॉलीवुड जगत की 10 सितंबर की बड़ी खबरों के बारे में...

महाभारत पर इंटरनेशनल वेब सीरीज का हुआ ऐलान
हिंदू धर्म की महाकाव्य महाभारत पर कई बार टीवी शो बन चुके हैं। पिछले कई साल से रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस पर फिल्म या वेब सीरीज बनने की तैयारी चल रही है। अब सभी कयासों पर विराम लगाते हुए प्रोड्यूसर मधु मंटेना इस पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। ये वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका पहला लुक भी शेयर किया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कंटेंट हेड गौरव बनर्जी और इंटरनेशनल कंटेंट, प्रोड्यूसर मधु मांटेना और ऑपरेशन की चेयरमैन रेबेक्का कैंपबेल ने इसी घोषणी की है। महाभारत की घोषणा D23 एक्सपो इवेंट के एक सेशन में हुई है। वेब सीरीज की कहानी महाभारत पर अधारित होगी। ये सत्य और असत्य के बीच सबसे बड़े संघर्ष को दिखाएगी। मधु मंटेना ने एक बयान जारी कर कहा, 'ये कहा जाता है कि महाभारत की कहानी और उसके पात्र को हर कोई जानता है। हम इस सबसे बड़ी कहानी को पर्दे पर लाने के लिए बेहद उत्साहित है। हम D23 जैसे प्रतिष्ठित इवेंट में इसकी घोषणा कर रहे हैं।'

पढ़ें- TV News Of the Day TV Newsmakers

करण जौहर ला रहे नई वेब सीरीज 'Show Time'
ब्रह्मास्त्र को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली है। वहीं, अब करण जौहर ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री, उससे जुड़े राज, एक्टर और एक्ट्रेस में होने वाली लड़ाई पर वेब सीरीज 'शो टाइम' लाने वाले हैं। करण जौहर ने इसकी पहली झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ये वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। करण जौहर ने लिखा, 'बॉलीवुड सपनों की धरती है। वह सपने जो खुली आंखों से देखे जाते हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार स्पेशल शो टाइम, ताकत के लिए होने वाली सभी ऑफ स्क्रीन लड़ाइयों को आपके सामने लेकर आएगा। गहरे, अनछुए और बेहिचक राज उन युद्धों के बारे में जिसके कारण कैमरा रोल होता है और दर्शक तालियां बजाते हैं। केवल एक ही महाराजा गद्दी पर बैठता है। लेकिन, वह तख्त ही क्या जिसके लिए लड़ाई न हो। ऐसे में लाइट्स, कैमरा और एक्शन।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karanjohar)

सस्पेंस से भरपूर है फिल्म धोखा -राउंड डी कॉर्नर का ट्रेलर
कुछ दिन पहले धोखा राउंड डी कॉर्नर के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। फिल्म के टीजर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी ने किया है। आज फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। धोखा राउंड डी कॉर्नर का ट्रेलर सस्पेंस से भरा हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद आपको सच और झूठ में फर्क नहीं समझ आएगा। इस फिल्म में आर  माधवन, खुशहाली कुमार, दर्शन कुमार और अपरीक्षित खुराना मुख्य भूमिका में हैं। अपारशक्ति खुराना आतंकवादी के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, दर्शन कुमार फिल्म में पुलिस वाले किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। धोखा राउंड डी कॉर्नर 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अवॉर्ड फंक्शन में रोने लगे रणवीर सिंह
67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 का ऐलान हो चुका है। रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो काफी इमोशनल हो गए। एक्टर कहते हैं, मेरी लाइफ में जो भी हो रहा है वो सब मेरे लिए एक सपने जैसा है। कई बार मुझे इस बात पर यकीन नहीं होता है कि मैं आप सबके सामने खड़ा हूं। मेरे लिए ये यकीन करना मुश्किल है कि मैं एक्टर बन गया हूं। ये सच में चमत्कार है। रणवीर इतना कहते हैं और रोने लगते हैं। 'मैं आज जो भी हो अपने परिवार की वजह से हूं। अपनी दीदी की वजह से हूं। वो मेरे लिए भगवान हैं। मैं जो भी करता हूं अपने भगवान के लिए करता हूं। एक्टर ने आगे कहा मेरे घर में लक्ष्मी है। ये मेरी सक्सेस का सीक्रेट है।' पहली बार है जब रणवीर सिंह अपनी स्पीच के दौरान इमोशनल हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh)

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा ने कोर्ट से मांगी राहत
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले साल पोर्नोग्राफी मामले में फंस गए थे। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले के मुख्य आरोपी हैं। राज ने कोर्ट से इस मामले में राहत देने के लिए आवेदन दिया है। अब इस मामले में ओपोजिशन ने विरोध जताया है। ओपोजिशन ने अपने जवाब में कहा है कि हमारे पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत है और हम इस मांग का विरोध करते हैं। कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, हम इस मामले में योग्यता के आधार पर बहस करने के लिए तैयार है। हमें न्यायपालिका और सच्चाई पर पूरा भरोसा है। पाटिल ने आगे कहा कि राज कुंद्रा पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बेबुनियाद है। कुंद्रा के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। हम तथ्यों के आधार पर इस मामले पर कोर्ट में बहस करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर