Bollywood News 9 Aug: लंदन में अनुष्का को मिला सरप्राइज,अक्षय कुमार को बायोपिक में देखना चाहते हैं नीरज चोपड़ा

Bollywood News 10 August 2021: प्रेग्नेंसी पर करीना कपूर की नई किताब जारी हो गई है। किताब में करीना कपूर ने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Bollywood  News 09 August 2021| बॉलीवुड न्यूज 09 अगस्त 2021
Bollywood News 09 August 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान ने अपनी नई किताब लॉन्च कर दी है।
  • नीरज चोपड़ा चाहते हैं अक्षय कुमार उनकी बायोपिक में काम करें।
  • कंगना रनौत के खिलाफ बंबई हाईकोर्ट पहुंचे जावेद अख्तर

मुंबई. करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी पर अपनी नई किताब लॉन्च कर दी है। इस किताब में उन्होंने अपने दूसरे बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। वहीं, ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीत चुके नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह अपनी बायोपिक में अक्षय कुमार को देखना चाहते हैं। 

टोक्यो ओलंपिक्स में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत चुके नीरज चोपड़ा भारत वापस लौट आए हैं। भारत लौटने के बाद नीरज चोपड़ा ने बताया कि वह चाहते हैं कि अक्षय कुमार उनकी बायोपिक में लीड रोल निभाए। नीरज ने कहा कि अक्षय कुमार या फिर रणदीप हुड्डा उनकी बायोपिक के साथ न्याय कर सकते हैं। इस पर अक्षय कुमार ने कहा नीरज अच्छा दिखते हैं। कभी मेरी बायोपिक बनी तो वह लीड रोल निभा सकते हैं। 

History has been scripted': PM Modi, President Kovind congratulate Neeraj Chopra on winning historic gold | India News - Times of India

लंदन में अनुष्का को मिला सरप्राइज
अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बेटी वमिका के साथ इंग्लैंड में हैं। अनुष्का और विराट लंदन के नए सेंट जेम्स कोर्ट ताज होटल में शिफ्ट हुए, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की है। फोटो में टैडी बीयर, गुब्बारे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ होटल के स्टाफ ने लिखा, 'वेलकम बैक डियर वमिका।' भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया था। 

प्रेग्नेंसी के पांचवे महीने करीना ने शूट किया गाना
करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी ने अपनी बुक लॉन्च के मौके पर कई खुलासे किए हैं। करीना कपूर ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में थीं तो उन्होंने आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा का गाना शूट किया था। करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने न सिर्फ गाने की शूटिंग की बल्कि आमिर खान के साथ रोमांस भी किया था। फिल्म की शूटिंग उन्होंने प्रेग्नेंसी में ही खत्म की थी। 

बंबई हाईकोर्ट पहुंचे जावेद अख्तर 
गीतकार जावेद अख्तर कंगना रनौत के खिलाफ बंबई हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना रनौत की उस याचिका को खारिज किया जाए जिसमें उन्होंने महानगर की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के कोर्ट द्वारा शुरू की गई आपराधिक मानहानि कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की है। जावेद अख्तर ने कोर्ट में अपना जवाबी हलफनामा दायर किया है। 

Javed Akhtar on becoming first Indian to receive Richard Dawkins Award: I am deeply honoured - Times of India

करीना कपूर ने किया बेटे के नाम का खुलासा
करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा किया है। किताब के आखिरी पन्नों में करीना ने अपनी प्रेग्रेंसी, घर की फोटोज और डिलवरी के बाद की फोटोज शेयर की है। 

Is That Baby Jeh In Viral Pic Of Kareena Kapoor From Her Book?

फोटो के कैप्शन में करीना कपूर ने अपने बेटे के नाम 'जहांगीर' लिखा है। यही नहीं, आखिरी पन्ने में करीना ने जहांगीर की पहली फोटो भी शेयर की है। करीना और सैफ अली खान इस साल दूसरी बार पेरेंट्स बने थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर