Bollywood News: Saira Banu को हार्ट की परेशानी-अब ऐसी है हालत, 7 महीने के बेटे जेह संग दिखीं Kareena

Bollywood News 1 Sept 2021: दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबियत खराब होने के बाद वह आईसीयू में भर्ती हैं, अब डॉक्टर्स ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी है। जानिए बॉलीवुड की टॉप ट्रेडिंग खबरें....

Bollywood News 1 September 2021 | बॉलीवुड न्यूज 1 सितंबर 2021
1 सितंबर की बॉलीवुड न्यूज 
मुख्य बातें
  • सायरा बानो की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने दिया अपडेट
  • अपने 7 महीने के छोटे बेटे ज़ेह के साथ नजर आईं करीना कपूर खान
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस सामंथा अक्कीनेनी

मुंबई: महीने के पहले दिन एक सितंबर को बॉलीवुड की कई खबरें चर्चा में बनी हुई हैं, जिनमें से कुछ पर यहां हम चर्चा करने जा रहे हैं। एक नजर डालते हैं आज की चर्चित सुर्खियों पर।
सायरा बानो की तबियत को लेकर डॉक्टरों ने दिया अपडेट:
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो तबीयत खराब होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके हार्ट में परेशानी है और डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी करने की बात कही है।

सायरा बानो की सेहत को लेकर खबर आई है कि वह खतरे से बाहर हैं और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यही नहीं डॉक्टरों का यह भी कहना है कि उन्हें बुधवार या गुरुवार को आईसीयू से निकालकर नॉर्मल बेड में शिफ्ट कर दिया जाएगा और उन्हें जल्द डिस्चार्ज भी किया जाएगा। सायरा बानो ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ बताई थी।

dilip kumar and saira banu

डॉक्टर नितिन गोखले ने इस बारे में बात करते हुए कहा है, 'सायरा बानो ठीक है। उनकी सेहत में सुधार हो गया है। हम उन्हें आज या कल में आईसीयू से हटा देंगे।' डॉक्टर गोखले ने यह भी कहा कि सायरा बानो को लेफ्ट वेंट्रिकुलर फैलियर हुआ है। इसके चलते उनकी एंजियोग्राफी करनी होगी।

7 महीने के बेटे ज़ेह को किस करते हुए दिखीं करीना कपूर खान:

Kareena Kapoor Khan with Son Zeh

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी के बाद अपनी डिलीवरी के समय से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और हाल ही में एक्ट्रेस अपने छोटे बेटे के साथ स्पॉट हुई जिसे लेकर करीना लगातार चर्चा में भी बनी हुई हैं। फ्रॉक ड्रेस में करीना अपने सात महीने के बेटे को किस करते हए नजर आईं और ये नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स पर भड़कीं द फैमिली मैन एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी:

द फैमिली मैन सीरीज के सीजन 2 में राजी का दमदार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स पर भड़क गईं। अपने रिश्ते को लेकर साधी चुप्पी के बीच अभिनेत्री ने अफवाहों को लेकर दुख और नाराजगी जताई है।

samantha akkineni

समांथा अक्कीनेनी ने सोशल मीडिया पर एक सरकास्टिक मैसेज पोस्ट किया है। समांथा सोशल मीडिया पर उन लोगों पर कटाक्ष करती नजर आई जो उनके जीवन से जुड़ी बातें लिख रहे हैं। समांथा अक्कीनेनी ने इंस्टाग्राम पर अपने मत को व्यक्त किया है। उद फैमिली मैन 2 की एक्ट्रेस राजी एक्ट्रेस ने मीडिया की तुलना खतरनाक पिटबुल ब्रिड के कुत्ते से की है। इसके चलते उनका गुस्सा दिखाई दे रहा है।

ड्रग्स केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अरमान कोहली:

एनसीबी ने रविवार को एक्टर अरमान कोहली को घर में ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार किया था। अब मुंबई की एक कोर्ट ने अरमान कोहली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। एनसीबी ने अभिनेता के घर में शनिवार को छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से कोकीन बरामद हुई थी।

एएनआई के मुताबिक, मुंबई की एक कोर्ट ने ऐक्टर अरमान कोहली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अरमान कोहली को मुंबई उनके घर से ड्रग्स की जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना की याचिका कोर्ट से खारिज:

जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि के केस में कंगना रनौत की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। इस केस में आज 1 सितंबर को सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला 14 सितंबर तक के लिए टाला है।

जावेद अख्तर और कंगना रनौत के केस की सुनवाई अब 14 सितंबर को होनी है और गौरतलब है कि कंगना ने मानहानि की इस शिकायत को रद्द करने की मांग की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर