Bollywood News 11 March 2021: 2 महीने की हुई विराट-अनुष्का की वामिका, कंगना ने मानहानि वारंट को दी चुनौती

11 March Top Bollywood News in Hindi: 11 मार्च, गुरुवार को हिंदी फिल्म जगत के सेलेब्स और फिल्मों से जुड़ी कई खबरें आई हैं। एक नजर मनोरंजन जगत में आज की 5 चर्चित खबरों पर।

Today Top Big Bollywood News 10 March 2021
आज 10 मार्च की बड़ी बॉलीवुड खबरें 
मुख्य बातें
  • जावेद अख्तर के मानहानि केस वारंट का कंगना ने दिया जवाब
  • ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्म की कास्ट की मदद को आईं प्रियंका चोपड़ा
  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी के जन्म को 2 महीने

मुंबई: आज गुरुवार के दिन बॉलीवुड यानी कि फिल्मी दुनिया के सेलेब्स को लेकर कई खबरें आईं। जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है और एक्ट्रेस को मामले में वारंट भी मिला है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के दूसरे महीने के जन्मदिन सेलिब्रेट किया और श्रद्धा कपूर के पिता अनिल कपूर के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। 

11 मार्च को सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही कई सुर्खियां में से कुछ खास हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं आज गुरुवार की 5 चर्चित बॉलीवुड न्यूज पर।

1. विरुष्का की बेटी के जन्म के 2 महीने:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी आज दो महीने की हो गई है और इसे लेकर एक अलग तरह का सेलिब्रेशन भी दोनों कर रहे हैं। बीते काफी समय तक एक साथ समय बिताने के बाद एक्ट्रेस इस समय मातृत्व का पूरा आनंद ले रही हैं। अनुष्का और विराट ने इस मौके पर केक काटा, जिस पर इंद्रधनुष बना हुआ था।

Anushka cake daughter

2. जावेद अख्तर ने किया मानहानि केस, कंगना ने दिया वारंट का जवाब:

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि केस में जारी हुए जमानती वारंट को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। कंगना की याचिका पर 15 मार्च को सुनवाई की जाएगी। दरअसल जावेद अख्तर ने मानहानि मामले में अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया था और इसके पीछे वजह यह थी कि वह कोर्ट के सामने उपस्थित नहीं हुई थीं।

3. आलिया भट्ट की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव:

फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट के कोरोना संक्रमण लेकर की तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन सभी प्रकार अफवाहों पर रोक लगाते हुए इस बात की पुष्टि की है कि उनका कोरोनावायरस का टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि अब वह एक बार फिर अपने काम पर लग गई हैं।

4. वैक्सीन लगवाते हुए डरी हुई नीना गुप्ता का याद आईं 'मम्मी...'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें वह कोरोना की वैक्सीन लगवाते नजर आ रही है और सुई लगने पर उनके 'मम्मी' चिल्ली रही हैं। इसे देखकर फैंस जबरदस्त चुटकी भी ले रहे हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन ड्राइव के अंतर्गत कोरोनावायरस का टीका लगवाने वाली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कोरोना का टीका लेते हुए खुद की एक वीडियो शेयर किया। 

5. ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्म की कास्ट की मदद को आईं प्रियंका:

फिल्म बिट्टू को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला है और शानदार फिल्म की जमकर तारीफ भी हो रही है। इस फिल्म को 18 फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है। रोल करने वाली रानी और रेनू की भी खूब तारीफ हो रही है और यह दोनों लड़कियां संपन्न परिवार से नहीं आतीं। प्रियंका चोपड़ा ने फंड इकट्ठा करके इन दोनों लड़कियों की पढ़ाई करवाने के लिए कदम उठाया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर