Bollywood News 12 Oct 2021: रामायण के लिए रणबीर कपूर-ऋतिक रोशन ने मांगे 75 करोड़ रुपए, वायरल हुई शाहरुख खान पर लिखी कविता

Top 5 Bollywood News 12 October 2021: वेब सीरीज रामायण के लिए ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर ने मोटी फीस की डिमांड की है। अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Ranbir Kapoor, Hrithik Roshan
Ranbir Kapoor, Hrithik Roshan 
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर रामायण पर आधारित वेब सीरीज के लिए 75 करोड़ रुपए फीस मांगी है।
  • शाहरुख खान पर लिखी कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • आयुष शर्मा और सलमान खान की फिल्म अंतिम की रिलीज डेट सामने आ गई।

मुंबई. रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन जल्द ही रामायण पर आधारित वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। इस सीरीज के लिए दोनों सुपरस्टार ने 75 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। वहीं, आयुष शर्मा और सलमान खान की फिल्म अंतिम का मोशन पोस्ट रिलीज हो गया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर डायरेक्टर नीतेश तिवारी की वेब सीरीज रामायण में नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन ने इस वेब सीरीज के लिए 75 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। वहीं, मेकर्स सीता के रोल के लिए एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वेब सीरीज 750 करोड़ रुपए के बजट में बन रही हैं। 

Hrithik Roshan is all praise for the announcement video of Ranbir Kapoor starrer 'Animal', calls it "just fantastic" | Hindi Movie News - Times of India

इस दिन रिलीज होगी अंतिम
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो  गया है। अंतिम 26 नवंबर 2021 को  वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। अंतिम मराठी हिट फिल्म मुल्शी पैटर्न का हिंदी रीमेक है। फिल्म में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

वायरल हुई शाहरुख खान पर लिखी कविता 
आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद फैंस और सेलेब्स शाहरुख खान को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर शाहरुख खान पर लिखी एक कविता वायरल हो रही है।  लेखक और एक्टिविस्ट अखिल कात्याल ने शाहरुख  पर एक कविता लिखकर अपना सपोर्ट जाहिर किया है। कविता के बोल इस तरह हैं- 
वो कभी राहुल है, कभी राज

कभी चार्ली तो कभी मैक्स

सुरिंद्र भी वो, हैरी भी

वो देवदास भी और वीर भी

राम, मोहन, कबीर भी

वो अमर है, समर है

रिजवान, रईस, जहांगीर भी

शायद इसलिए कुछ लोगों के हलक में फंसता है

कि एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है।
 
Image

अक्षय कुमार ने खत्म की  रक्षाबंधन की शूटिंग
अक्षय कुमार ने फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग खत्म कर दी है। शूटिंग खत्म होने के बाद अक्षय कुमार ने फिल्म के डायरेक्टर आनंद.एल.राय के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने लिखा, 'हमने फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग पूरी कर ली है। मैंने और आनंद एल राय ने रक्षाबंधन की शूटिंग के दौरान ऐसे हंसे जैसे कल होगा ही नहीं।' आपको बता दें कि रक्षाबंधन अगले साल 11 अगस्त को रिलीज होगी।

Akshay Kumar Tweet

दुर्गा पूजा में नजर आईं काजोल
दुर्गा पूजा के मौके पर एक्ट्रेस काजोल ने दुर्गा माता के पंडाल के दर्शन किए। काजोल की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है इसमें वह पिंक कलर की शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

फोटोग्राफर के सामने काजोल मुस्कुराते हुए  पोज दे रही हैं। हालांकि, इस दौरान वह इमोशनल नजर आई। दरअसल काफी लंब समय के बाद काजोल अपने अंकल से मिली थीं। अंकल से गले लगकर काजोल खूब रोईं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर