Bollywood News 15 December 2021: करीना कपूर के बाद Shanaya Kapoor भी कोरोना पॉजीटिव, कियारा आडवाणी ने खरीदी नई कार

Bollywood News 15 Dec 2021: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर रिलीज, सामने आई विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की रिसेप्शन डेट और वेडिंग वेन्यू। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Bollywood News 15 December 2021
Bollywood News 15 December 2021 
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।
  • कियारा आडवाणी ने खरीदी नई कार।
  • करीना कपूर के बाद अब शनाया कपूर भी कोरोना पॉजीटिव।

Bollywood News 15 December 2021: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। कियारा आडवाणी ने अपने कार कलेक्शन में नई गाड़ी जोड़ी है इसके अलावा करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान के बाद शनाया कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्ट (Brahmastra Motion Poster) रिलीज हो गया है। फैन इवेंट में रणबीर और आलिया की केमेस्ट्री साफ नजर आ रही थीं। रणबीर ने आलिया को सबसे हॉट एक्ट्रेस बताया। वहीं, एक फैन ने दोनों से शादी (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding) से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर रणबीर ने कहा  'इस साल कई लोग शादी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें इस बात से खुश होना चाहिए।'

Image

Brahmastra Motion Poster Release

भारत वापस लौटी हरनाज संधू 
हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021 (Harnaaz Kaur Sandhu Miss Universe 2021) का खिताब जीतने के बाद मुंबई वापस लौट आई हैं। भारत वापस लौटने पर हरनाज का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लोग उन्हें खास वेलकम दे रहे हैं। हरनाज ने रेड कलर का गाउन पहना है। उन्हें लोग फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत कर रहे हैं। हरनाज ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन किया। इसके अलावा उन्होंने भारत के झंडे को भी लहराया। 

कियारा आडवाणी ने खरीदी नई कार 
शेरशाह फिल्म की सफलता के बाद कियारा आडवाणी ने नई कार (Kiara Advani New Car) खरीदी है। कियारा की ये कार ऑडी A8Lहै। ऑडी कार कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, प्रोग्रेस और क्रिएटिविटी एक साथ चलती है। ऑडी के शानदार अनुभव को लेने के लिए हम कियारा आडवाणी का स्वागत करते हैं।" इस कार की शोरूम कीमत 1.58 करोड़ रुपए है। कियारा के कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंस ई क्लास और BMW 530d जैसी कारें पहले से मौजूद हैं।

बॉलीवुड में कोरोना विस्फोट
बॉलीवुड सेलेब्स एक के बाद एक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा के बाद अब संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर, बेटी शनाया कपूर, सोहेल खान की वाइफ सीमा खान और बेटा योहान खान भी कोरोना पॉजीटिव है। इसके अलावा करीना कपूर की मेड की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। वहीं, करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने भी दो बार कोविड टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

Shanaya Kapoor Covid Positive: अभिनेता Sanjay Kapoor की पत्नी Maheep Kapoor के बाद बेटी शनाया कपूर भी हुईं कोविड पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

20 दिसंबर को होगा विक्की-कैटरीना का वेडिंग रिसेप्शन 
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के लिए जल्द ही एक वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रिसेप्शन 20 दिसंबर को मुंबई के जे.डब्लू मैरियट में होगा। 

Vicky Kaushal and Katrina Kaif's latest pictures are straight out of a dream and we can't get enough of the newlyweds! | Hindi Movie News - Times of India

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर गेस्ट बनेंगे। हालांकि, ओमायक्रॉन के खतरे के मद्देनजर गेस्ट को कोविड नियमों का पालन करना होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर