Bollywood News 21 Nov 2021: दूसरे दिन भी बंटी और बबली 2 ने किया निराश, आदित्य सील-अनुष्का रंजन ने रचाई शादी

Bollywood Top 5 News 21 Nov 2021: सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2ने दूसरे दिन भी निराश किया। आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने शादी रचा ली है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

Bollywood  News 22 November 2021| बॉलीवुड न्यूज 22 नवंबर 2021
Bollywood News 22 November 2021 
मुख्य बातें
  • अनुष्का रंजन और आदित्य सील शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • बंटी और बबली 2 दूसरे दिन भी अपना जादू चलाने में असफल रही।
  • गोविंदा के नाम पर एक फेक विज्ञापन चल रहा है।

मुंबई. सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 को दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर निराशा हाथ लगी। वहीं, आलिया भट्ट की बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने शादी रचा ली है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

बंटी और बबली 2 ने दूसरे दिन केवल 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 5.35 करोड़ रुपए हो गया है। अभी कई राज्यों में सिनेमाघर केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चल रहे हैं। बंटी और बबली 2 को बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी से कड़ी टक्कर मिल रही है। अक्षय कुमार की फिल्म ने अभी तक 173 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।  

Image

फेक न्यूज पर गोविंदा ने फैंस को किया अलर्ट 
हीरो नंबर वन यानी गोविंदा के नाम पर एक फेक विज्ञापन चल रहा है। गोविंदा ने सोशल मीडिया पर फैंस को अलर्ट किया है। गोविंदा ने कहा कि वह किसी भी इवेंट का हिस्सा नहीं हैं। विज्ञापन में कहा है कि अपने पसंदीदा एक्टर गोविंदा से 20 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले प्रोग्राम में मिलने का सुनहरा मौका पा सकते हैं। गोविंदा ने कहा कि वह ऐसे किसी भी इवेंट का हिस्सा नहीं हैं।  

govinda fake news

हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां बिता रहे हैं सनी देओल-धर्मेंद्र  
धर्मेंद्र और सनी देओल इन दिनों हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सनी देओल अपने पिता को हिमाचल प्रदेश की वादियां दिखा रहे हैं। धर्मेंद्र ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरा प्यारा बेटा मुझे खूबसूरत हिमाचल की ट्रिप पर ले गया। बेहद प्यारा हॉलिडे।' वहीं, इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र ने फोटो शेयर किया है। 

आदित्य सील-अनुष्का रंजन  ने की शादी 
स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2 के एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की जयमाला का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ये कपल एक दूसरे को जयमाला पहनाते हुए दिख रहे हैं। अनुष्का ब्लू रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, आदित्य सील एंब्रॉयडरी वाले क्रीम कलर शेरवानी और पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। 

Student Of The Year 2 actor Aditya Seal is now married ties the knot with girlfriend Anushka Ranjan

मीरा राजपूत ने सासू मां के साथ शेयर की फोटो 
मीरा राजपूत ने अपनी सास नीलिमा अजीम के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ मीरा राजपूत ने कैप्शन लिखा है, 'रसोड़े में कौन था। आप शर्त लगा सकते हैं कि हम दोनों में से कोई नहीं था। चाय और चिक्की लाइए।'

मीरा राजपूत इस फोटो में सलवार-सूट और पिंक दुपट्टे में नजर आ रही हैं। वहीं, नीलिमा अजीम ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ है। मीरा राजपूत अपनी सासू मां के बेहद करीब हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर